Vaibhav Sooryavanshi: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद भारतीय टीम को सितंबर 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज खेलनी है। श्रंखला के सभी मैच दिल्ली में स्थित अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने स्क्वाड का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि 15 साल के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी इस सीरीज का हिस्सा बन सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि मैदान पर कब होगी नन्हें सुपर स्टार की वापसी।

दलीप ट्रॉफी में खेल रहे हैं वैभव

भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी फिलहाल बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाली दलीप ट्रॉफी 2026 में खेल रहे हैं। उनको ईस्ट जोन का उप कप्तान बनाया गया है, लेकिन पहले मैच में वह सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए। अब 30 अगस्त को ईस्ट जोन का सामना सेंट्रल जोन से होगा। यह दलीप ट्रॉफी 2026 का सेमीफाइनल होगा, जिसमें वैभव से फैंस एक बड़ी और आक्रामक पारी की उम्मीद कर रहे हैं।

अफगानिस्तान के खिलाफ मिल सकता है मौका

दलीप ट्रॉफी 2026 के बाद वैभव सूर्यवंशी अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज खेलते नजर आ सकते हैं। श्रृंखला का आगाज 13 सितंबर से होगा। बता दें कि, इससे पहले वैभव को जिम्बाब्वे दौरे पर बतौर मुख्य सलामी बल्लेबाज खेलने का मौका मिला था, जिसकी तीन पारियों में उन्होंने दो अर्धशतक ठोके थे और प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता था। चयनकर्ता उनके पिछले प्रदर्शन को देखते हुए अफगानिस्तान के खिलाफ भी स्क्वाड में मौका दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें- बदल गई है भारत-पाकिस्तान मैच देखने की जगह, Jio Hotstar नहीं, इस ऐप पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग

IPL 2026 में किया था धमाकेदार प्रदर्शन

15 साल के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले थे। इस दौरान उन्होंने 16 पारियों में सर्वाधिक 776 रन बनाए थे। उन्होंने 48.50 की औसत और 237.30 के स्ट्राइक रेट से यह रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली थीं। बता दें कि, आईपीएल 2026 की ऑरेंज कैप विजेता भी वैभव ही थे और उनके इसी प्रदर्शन को देखते हुए राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने उनको टीम इंडिया की टी20 टीम में शामिल कर लिया।

अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का संभावित स्क्वाड:

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, वैभव सूर्यवंशी।

ये भी पढ़ें- सितंबर में फैंस को मिलेगा क्रिकेट का ट्रिपल डोज, इन टीमों के साथ खेलेगी टीम इंडिया