India vs Pakistan Live Streaming Update: महिला एशिया कप 2026 की शुरुआत 28 अगस्त को थाईलैंड महिला टीम और हांगकांग, चाइना महिला टीम के बीच सुपर हिट मुकाबले से होगा। वहीं, टीम इंडिया 30 अगस्त को थाईलैंड महिला टीम के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी तो एशिया कप 2026 का महा-मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 5 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत-पाकिस्तान के फैंस इस मैच का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद दोबारा ये दोनों कट्टर टीमें आमने-सामनें होंगी। चलिए आपको बताते हैं कि आप ये ब्लॉकबस्टर मैच कहां और कब लाइव मैच देख सकते हैं।

मोबाइल पर कहां देखें लाइव मैच?

28 अगस्त से शुरू हो रहे महिला एशिया कप के सभी मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव (Sony LIV) ऐप पर की जाएगी। जबकि भारत-पाकिस्तान का सुपरहिट मैच भी इसी जगह पर दिखाया जाएगा। हालांकि, फैंस को मोबाइल पर लाइव मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी, क्योंकि फ्री में वह केवल कुछ ही मिनट इस मुकाबले का आनंद ले पाएंगे।

लैपटॉप पर भी देख पाएंगे मैच

प्रशंसक अगर किसी कारणवश मोबाइल या टीवी पर मुकाबला नहीं दे पा रहे हैं तो वह अपने लैपटॉप पर भी मुकाबले का लुत्फ उठा सकते हैं। आप यह मैच सोनी लिव की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए भी आपको सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी, क्योंकि बिना इसके सिर्फ कुछ ही मिनट आपको फ्री में देखने को मिलेगा। पूरा मैच देखने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना होगा।

टीवी पर कहां देखें लाइव मैच?

महिला एशिया कप 2026 और भारत-पाकिस्तान का मेगा मैच टीवी पर भी लाइव टेलिकास्ट किया जाएगा। आप पूरे परिवार के साथ बैठकर इस मैच का आनंद ले सकते हैं। यह मैच आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। बता दें कि, मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 8:00 से होगी। सभी मैच इसी समय शुरू होंगे।

एशिया कप 2026 के लिए महिला टीम इंडिया: 

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, जी. कमलिनी, अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, प्रतीक रावल।

ये भी पढ़ें- क्या इस बार पाकिस्तानी कप्तान से हाथ मिलाएंगी हरमनप्रीत कौर? Women's Asia Cup 2026 से पहले दिया बयान