यूपी की राजधानी लखनऊ में स्थित भारतरत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम के बाद वाराणसी के गंजारी (राजा तालाब) में एक नया क्रिकेट स्टेडियम बनकर तैयार हो रहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टेडियम निर्माण का कार्य 95 फीसदी पूरा हो चुका है और जल्द ही शेष कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा।

वाराणसी में बन रहे इंटरनेशनल स्टेडियम में शुरुआती दर्शक क्षमता 30,000 तय की गई है, लेकिन भविष्य में इसको बढ़ाकर 40 हजार तक किया जा सकता है, ताकि अधिक से अधिक लोग यहां आकर क्रिकेट का मजा उठा सके। स्टेडियम तैयार होने के बाद यहां पर इंडियन प्रीमियर लीग और इंटरनेशनल मैचों का आयोजन किया जाएगा।

करीब 350 करोड़ की लागत से बन रहा है स्टेडियम

वाराणसी में बन रहे नए स्टेडियम की लागत करीब 350 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम भगवान शिव और काशी की सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित है। इसमें डमरू और त्रिशूल के तर्ज पर डिजाइन तैयार किया जा रहा है।

काशी की आध्यात्मिक पहचान और आधुनिक क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर का यह संगम इसे देश के सबसे अनोखे और खास क्रिकेट मैदानों में शामिल कर सकता है। साथ ही यहां पर क्रिकेट स्टेडियम बनने के बाद पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा देखने को मिल सकता है, जिससे यहां के निवासियों के लिए रोजगार के विकल्प खुलेंगे।

कब तक बनकर स्टेडियम होगा तैयार?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बन रहा बन रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कार्य 95 प्रतिशत पूरा हो चुका है और 15 अक्टूबर 2026 तक इसका शेष कार्य भी पूरा हो सकता है। स्टेडियम के भीतर सिटिंग एरिया, अर्धचंद्र के आकार वाला रूफटॉप और त्रिशूल के आकाश वाली फ्लड लाइट का काम खत्म हो चुका है।

वहीं, डमरू के आकार वाले मीडिया सेंटर का काम किया जा रहा है, जिसको जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। बता दें कि, स्टेडियम के बाहरी हिस्से का काम 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है और जल्द यहां पर खिलाड़ी चौके-छक्कों की बारिश करते नजर आ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी चुनाव 2027 से पहले क्रिकेट के मैच यहां पर शुरू हो चुके हैं।

पहले ट्रायल फिर होंगे इंटरनेशनल मैच

स्टेडियम का काम पूरा होने के बाद नवंबर 2026 में यहां पर ट्रॉयल मैचों का आयोजन हो सकता है, ताकि खामियों का पता लगाकर उनको भी समय रहते निपटा दिया जाए। इसके बाद दिसंबर में घरेलू या इंटरनेशनल मैच को करवाया जा सकता है।

बता दें कि, केवल 3 वर्ष के भीतर इस स्टेडियम को तैयार कर लिया गया है और इसी साल पीएम मोदी इसकी सौगात दे सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टेडियम का उद्घाटन आगामी 25 दिसंबर 2026 को भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर किया जा सकता है।

खेलें जाएंगे IPL 2027 के मैच!

स्टेडियम का काम पूरा होने और पूरी तैयारियों का जायजा लेने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग 2027 के कई मैच यहां पर आयोजित करवाए जा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आईपीएल के अलावा यूपी टी20 लीग और घरेलू मैच भी यहां पर करवाए जा सकते हैं। बता दें कि, आईपीएल के मैच पहले यूपी की राजधानी लखनऊ में करवाए जाते थे, लेकिन अब वाराणसीवासियों को भी आईपीएल का रोमांचक देखने को मिलने वाला है।

ये भी पढ़ें- 27 को खत्म हुआ श्रीलंका दौरा, 30 अगस्त को दलीप ट्रॉफी 2026 का सेमीफाइनल खेलने पहुंच गया खिलाड़ी