MI and PBKS Trade Deal: मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच ट्रेड डील साइन हो चुकी है, लेकिन इसकी जानकारी फिलहाल फैंस के साथ शेयर नहीं की गई है। दरअसल, मुंबई इंडियंस से कप्तान हार्दिक पंड्या पंजाब किंग्स में जा रहे हैं तो अर्शदीप सिंह अगले सीजन एमआई के लिए नई गेंद से बॉलिंग करते नजर आएंगे।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और फ्रेंचाइजी के अंदरूनी सूत्रों ने बताया है कि रेगुलेटर्स से फॉर्मल मंजूरी मिल चुकी है और किसी भी समय आधिकारिक अनाउंसमेंट की जा सकती है। ऑफिशियल होते ही यह आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड होगी, क्योंकि हार्दिक पंड्या और अर्शदीप सिंह टीम इंडिया की टी20 टीम के अहम खिलाड़ी हैं।
दोपहर में हुए साइन
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑफिशियल साइन-ऑफ दोपहर के आस-पास हुआ, और दोनों फ्रेंचाइजी को बीसीसीआई की मंजूरी के बारे में फॉर्मल तौर पर बता दिया गया है। यह भी कन्फर्म किया जा सकता है कि दोनों में से किसी भी खिलाड़ी की लीग फीस में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
🚨 Cricbuzz can confirm that the Hardik Pandya - Arshdeep Singh trade has been signed Internal BCCI sources have revealed that the trade has received formal approval from the regulators ✅ https://t.co/EtSgL2eIqT
— Cricbuzz (@cricbuzz) November 10, 2026
पांड्या की सैलरी मुंबई इंडियंस में पहले जैसी ही रहेगी, जो 16.35 करोड़ है। वहीं, अर्शदीप, जिन्हें पंजाब किंग्स ने 2025 के मेगा ऑक्शन में राइट टू मैच (RTM) कार्ड कार्ड का इस्तेमाल करने के बाद 18 करोड़ में खरीदा था, मुंबई इंडियंस में वही सैलरी रखेंगे।
एक हफ्ते से पहले शुरू हुई बातचीत
मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच यह डील पर बातचीत लगभग एक सप्ताह पहले शुरू हुई थी। वहीं, कथित तौर पर इस डील में शामिल खिलाड़ियों ने पेपर्स पर साइन करने में समय लिया। अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी के साथ आगे की बातचीत के बाद, खिलाड़ी आखिरकार मान गए।
आपको बता दें कि, हार्दिक पंड्या साल 2024 में मुंबई इंडियंस में आए थे, और उनको टीम का कप्तान बनाया गया था। लेकिन उनके आने के बाद टीम का माहौल पूरी तरह से बदल गया और इसका असर मुंबई के प्रदर्शन पर देखने को मिला। यही कारण रहा होगा कि मुंबई ने हार्दिक पंड्या से आगे बढ़ने का फैसला तीन साल बाद ही कर लिया।
ये भी पढ़ें- U19 एशिया कप में दिखी वीरेंद्र सहवाग की झलक! बेटे आर्यवीर ने UAE के खिलाफ खेली 160 रनों की आतिशी पारी