Sundays on Cycle Event: रविवार, 30 अगस्त को भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और क्रेंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने ‘संडेज ऑन साइकिल’ कार्यक्रम में भाग लिया। इस इवेंट में दोनों ने फिटनेस पर अधिक ध्यान देने और पूरे देश में एक सफल बनाने का अह्वान किया। पत्रकारों से बात करते हुए भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कहा,

‘’सरकार की फिट इंडिया पहल एक "शानदार पहल" है और इस बात पर जोर दिया कि एक स्वस्थ भारत अधिक मजबूत और आत्मनिर्भर होगा। मेरा मानना है कि भारत जितना अधिक स्वस्थ होगा, उतना ही मजबूत और आत्मनिर्भर होगा। इसलिए, मेरा मानना है कि हमें इसे केवल एक कार्यक्रम के रूप में नहीं, बल्कि एक आंदोलन के रूप में देखना चाहिए।"

स्वस्थ राष्ट्र एक मजबूत राष्ट्र- गंभीर

भारतीय टीम के मुख्य गौतम गंभीर ने इस कार्यक्रम में पहुंचने के बाद आगे कहा, "एक स्वस्थ राष्ट्र एक मजबूत राष्ट्र होता है।" वहीं, भारतीय केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा,

'संडेज ऑन साइकिल' का 88वां संस्करण देश भर में 25,000 से अधिक स्थानों पर शुरू किया गया, जो साइकिल चलाने की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है। देश में साइकिल चलाने का क्रेज बढ़ता जा रहा है। रविवार को साइकिल चलाना धीरे-धीरे लोगों का जुनून बनता जा रहा है। साइकिल चलाना सबसे अच्छा व्यायाम है। साइकिल चलाना प्रदूषण का समाधान है। साइकिल चलाना स्वस्थ रहने का मंत्र है। साइकिल चलाना यातायात की समस्या का भी समाधान है।"

बता दें कि, केंद्रीय खेल मंत्री ने युवाओं से आग्रह किया कि वह कम से कम एक घंटा मोबाइल फोन और कंप्यूटर स्क्रीन से दूर रहें और बाहरी गतिविधियों में शामिल हों।

हस्तियों से लें रहे हैं प्रेरणा

संडेज ऑन साइकिल के 88वें संस्करण के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई बड़ी हस्तियों ने इसमें भाग लिया। इस दौरान मंडाविया कहा,"स्वाभाविक रूप से, जब कोई खेल जगत की हस्ती आती है, तो लोग उसे देखते हैं और उससे प्रेरणा लेते हैं और अगर हम उससे प्रेरणा लेकर खुद को फिट रखते हैं, तो यह काफी है।"

बता दें कि, इस कार्यक्रम में बॉलीवुड एक्टर और एमएमए खिलाड़ी संग्राम सिंह ने भी भाग लिया और केंद्रीय खेल मंत्री मांडलिया की जीवनशैली की तारीफ की। साथ ही उन्होंने लोगों को साइकिल चलाने के लिए प्रोत्साहित किया।

2024 में हुई थी 'संडेज ऑन साइकिल' की शुरुआत

दिसंबर 2024 में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया के द्वाराफिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल का आयोजन किया गया था। इसको भारतीय खेल प्राधिकरण, युवा मामले और खेल मंत्रालय (MYAS) द्वारा भारतीय साइकिलिंग महासंघ (CFI), भारतीय रस्सी कूद महासंघ, योगासन भारत, राहगिरी फाउंडेशन, MY बाइक्स और MY भारत के सहयोग से किया जाता है।

यह साइकिलिंग अभियान सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक साथ चलाया जा रहा है, जिसमें एसएआई क्षेत्रीय केंद्र, राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई), एसएआई प्रशिक्षण केंद्र (एसटीसी), खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्र (केआईएससीई) और खेलो इंडिया केंद्र (केआईसी) शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- क्या इस बार पाकिस्तानी टीम से हाथ मिलाएगी टीम इंडिया? हेड कोच ने किया बड़ा खुलासा