भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से तीन मैच की टी20 सीरीज की शुरुआत हो रही है। सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पास है, लेकिन सभी मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे।

इस सीरीज के लिए बीसीसीआई ने अभी तक आधिकारिक स्क्वाड का ऐलान नहीं किया है, लेकिन इसकी संभावित तारीखें सामने आ चुकी हैं। वहीं, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपने दल की घोषणा काफी पहले ही कर चुकी है। चलिए आपको बताते हैं कि कब भारतीय टीम के स्क्वाड का ऐलान हो सकता है।

इस दिन हो सकता है स्क्वाड घोषित

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज की घोषणा अगले महीने 3 सितंबर तक हो सकती है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, चयन समिति 3 सितंबर को बैठक करेगी, जिसमें अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

इसके बाद टीम का आधिकारिक ऐलान किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिन खिलाड़ियों को चयनकर्ताओं ने एशियन गेम्स 2026 के लिए चुना है, उन्हीं में से अधिकांश खिलाड़ियों को अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए बरकरार रखा जा सकता है। वहीं, चोटिल खिलाड़ियों को बाहर रखा जा सकता है।

बुमराह-रेड्डी हो सकते हैं बाहर

युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी और अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को एशियन गेम्स 2026 के स्क्वाड में शामिल किया गया है, लेकिन इनका अफगानिस्तान के विरुद्ध टी20 सीरीज खेलना थोड़ा मुश्किल है।

दरअसल, जसप्रीत बुमराह और नीतीश कुमार रेड्डी फिलहाल चोटिल हैं और बेंगलुरु में स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब पर हैं। एशियन गेम्स 2026 तक इन खिलाड़ियों के फिट होने की पूरा संभावना है, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से यह बाहर हो सकते हैं। बुमराह की जगह प्रिंस यादव को अवसर मिल सकता है, जो कि पूरी तरह से फिट हो चुके हैं। वहीं, वरुण चक्रवर्ती भी फिट हो चुके हैं।

कब शुरू होगी टी20 सीरीज?

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया जा सकता है तो तिलक वर्मा को उप कप्तानी का पदभार सौंपा जा सकता है। इन दोनों खिलाड़ियों को एशियन गेम्स 2026 में यह जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, टी20 सीरीज की शुरुआत 13 सितंबर को होगी तो दूसरा मैच 15 सितंबर को खेला जाएगा।

वहीं, श्रृंखला की तीसरी भिड़ंत 17 सितंबर को होगी। ये तीनों मैचों की मेजबानी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड करेगा, लेकिन आयोजन दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में किया जाएगा। यानी भारत अपने घर में मेहमान टीम की भूमिका में नजर आएगा।

ये भी पढ़ें- ODI World Cup 2027 में होने जा रही है तिलक वर्मा की एंट्री! उप कप्तान को कर सकते हैं रिप्लेस