Suryakumar Yadav: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सूर्यकुमार यादव को अचानक कप्तानी से हटा दिया। यह फैसला जितना सूर्या के लिए चौंकाने वाला था, उतना ही उनके फैंस के लिए भी, क्योंकि सूर्या की कप्तानी में उस समय भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप की ट्रॉफी उठाई थी और उनके कप्तान बनने के बाद से भारत ने एक भी सीरीज नहीं हारी थी। इसके बावजूद उनको कप्तानी से हटाकर श्रेयस अय्यर को कप्तान नियुक्त किया गया था। अब इस पूरे विवाद पर सूर्यकुमार यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उनके खुलासे ने टीम इंडिया में भूचाल ला दिया है।
मुझे कॉल आई थी-सूर्यकुमार यादव
भारत ने फरवरी 2026 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में आईसीसी टी20 विश्व कप की ट्रॉफी उठाई थी। भारत के लिए यह ऐतिहासिक पल इसलिए भी था, क्योंकि यह भारत की लगातार दूसरी और टी20 वर्ल्ड कप की तीसरी ट्रॉफी थी। इस शानदार प्रदर्शन के बाद लग रहा था कि एशियन गेम्स 2026 में सूर्या कप्तानी करते दिखेंगे, लेकिन उससे पहले ही उनको हटा दिया गया।
कप्तानी से हटाने जाने के काफी महीनों बाद उन्होंने एक यूट्यूब चैनल पर बताया, ‘’मुझे एक फोन कॉल आया था और इससे मुझे पता चला। जब मैंने यह सुना तो मेरे लिए इसको स्वीकार करना काफी मुश्किल था। इसकी वजह से मैं करीब डेढ़ महीने तक घर से बाहर नहीं निकला था। मैं सोच रहा था कि ऐसे कैसे हो सकता है और फिलहाल बदलाव की जरूरत क्या थी।’’
सूर्या टी20 में भारत के सबसे सफल कप्तान
जब भी भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 कप्तानों का जिक्र होगा तो उसमें सूर्यकुमार यादव का नाम शीर्ष पर लिया जाएगा। सूर्या ने भारत के लिए 2023 से 2026 के बीच 52 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें 40 मैच भारत ने जीते हैं तो सिर्फ 8 गंवाए हैं। वहीं, दो मैच ड्रॉ और दो का फैसला नहीं निकल पाया।
सूर्या की कप्तानी में खास बात ये है कि भारत एक भी सीरीज नहीं हारा था। जबकि टी20 एशिया कप 2025 का विजेता भी भारत ही था। इन आंकड़ों के बावजूद बीसीसीआई ने उनको कप्तानी से हटा दिया, जो काफी हैरानी वाला निर्णय रहा।
ये भी पढ़ें- हिटलर भी था मेजर ध्यानचंद की हॉकी का कायल, आखिर क्यों उनकी याद में मनाया जाता है National Sports Day
खराब फॉर्म के चलते छीनी कप्तानी!
सूर्यकुमार यादव से कप्तानी छीनने के पीछे के कारणों के बारे में बीसीसीआई खुलासा नहीं किया था, लेकिन कहा जा रहा था कि यह निर्णय आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2028 और लॉस एंजिलिस ओलंपिक गेम्स 2028 को देखते हुए लिया है। दरअसल, सूर्या ने 2025 में भारत के लिए खेले 21 मैचों की 19 पारियों में 13.62 की मामूली औसत से 218 रन बनाए थे तो साल 2026 में सूर्या के बल्ले से 14 पारियों में 44 की औसत से 484 रन निकले थे।
इसके अलावा आईपीएल 2026 में भी सूर्या का बल्ला खामोश ही रहा था। शायद यही कारण था कि चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने सूर्या को हटाकर श्रेयस अय्यर को नया कप्तान चुना गया। हालांकि, अय्यर की कप्तानी में खेले 10 मैचों में भारत 6 गंवा चुका है तो सिर्फ 3 जीते हैं। 1 मैच रद्द रहा।
ये भी पढ़ें- यूपी के खिलाड़ी से उठा कप्तान-कोच का भरोसा! न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से हो सकते हैं बाहर