भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैच की श्रृंखला समाप्त हो चुकी है। सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने काफी उम्दा प्रदर्शन किया था और 165 रन की विशालकाय जीत अर्जित की। इसके बाद कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेले दूसरे मैच में मेजबानों ने कमाल की वापसी की।

हालांकि, श्रीलंका मैच को जीतने न सकी, लेकिन ड्रॉ करवाने में सफलता प्राप्त लगी। टीम इंडिया ने यह सीरीज 1-0 से अपने नाम की, लेकिन इस सीरीज के बाद यूपी के एक खिलाड़ी को कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल शायद ही न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में मौका दें। यह फैसला उनके हालिया प्रदर्शन के आधार पर लिया जा सकता है।

श्रीलंका में नहीं किया प्रदर्शन

श्रीलंकाई सरजमीं पर स्पिनर मानव सुथार और रवींद्र जडेजा ने कमाल की गेंदबाजी की थी। गॉल टेस्ट में मानव ने 10 विकेट चटकाए थे तो जडेजा के खाते में 4 विकटें आई थीं, लेकिन वहीं, यूपी के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को सिर्फ एक सफलता हाथ लगी थी।

कुलदीप ने पहली पारी में 14 ओवर डालकर सिर्फ एक विकेट लिया था, लेकिन दूसरी पारी में वह विकेटों से दूर रहे थे। ऐसे में अब शायद आगामी न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से उनको बाहर रखा जा सकता है।

न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं कुलदीप

श्रीलंका का किला 1-0 से फतेह करने के बाद टीम इंडिया के सामने न्यूजीलैंड दौरे पर दो टेस्ट की मुश्किल चुनौती होगी। भारत 2009 के बाद से कीवियों के गढ़ में टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है। ऐसे में चयनकर्ता एक मजबूत टीम को न्यूजीलैंड रवाना कर सकती है, जिसमें शायद कुलदीप यादव का नाम शामिल नहीं हो।

दरअसल, न्यूजीलैंड की पिचों पर स्पिनरों से अधिक फास्ट बॉलर्स को मदद मिलती है। इसी को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई चाइनामैन स्पिनर के स्थान पर एक अतिरिक्त फास्ट बॉलर को मौका दे सकती है।

दूसरे टेस्ट में नहीं मिली थी जगह

श्रीलंका की स्पिन फ्रेंडली पिचों पर कुलदीप यादव से टीम मैनेजमेंट को बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन वह इन उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। पहले मैच में वह सिर्फ एक विकेट ही ले पाए थे, जबकि बीमारी के कारण उनको दूसरा टेस्ट खेलने का मौका नहीं मिला था।

हालांकि, कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि कुलदीप को बीमारी नहीं, बल्कि उनके फॉर्म के कारण बाहर किया गया, क्योंकि टीम मैनेजमेंट प्लेइंग इलेवन में एक ऑफ स्पिनर चाहता था और उसी को पूरा करने के लिए कुलदीप की जगह सारांश जैन को डेब्यू मौका दिया गया।

न्यूजीलैंड में ये हो सकते हैं स्पिन के विकल्प

19 नवंबर 2026 से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता मानव सुथार और रवींद्र जडेजा के रूप में दो मुख्य स्पिनरों को मौका दे सकती है। वहीं, वाशिंगटन सुंदर अगर फिट होते हैं तो फिर वह तीसरे स्पिनर की भूमिका में दिखेंगे, जो कि बल्लेबाजी में भी कुलदीप यादव से आगे हैं।

यही कारण है कि कुलदीप को ड्रॉप करके उनकी जगह सुथार, जडेजा और सुंदर के नाम पर मुहर लगाई जा सकती है। वहीं, कुलदीप के स्थान पर बुमराह की वापसी हो सकती है, जो श्रीलंका दौरे से चोट के कारण बाहर हो गए थे।

ये भी पढ़ें- दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में सांसद पप्पू यादव के बेटे ने काटा बवाल, गेंदबाजों के उड़ाए होश, ठोक दिए इतने रन