IPL 2027: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की मिनी नीलामी की तारीखों का ऐलान काफी समय पहले कर दिया गया था। दुनिया की सबसे बड़ी लीग में खिलाड़ियों की नीलामी 16 दिसंबर को गोवा में होगी। यह दिन भर चलने वाली मिनी-नीलामी उसी दिन आयोजित की जाएगी, जिस दिन बेंगलुरु में भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा। यानी एक ओर भारत-श्रीलंका के बीच वनडे मैच चल रहा होगा तो दूसरी ओर गोवा में खिलाड़ियों पर बोली लग रही होगी।
15 नवंबर डेडलाइन
यह नीलामी खिलाड़ियों को रिटेन करने की समय-सीमा के लगभग एक महीने बाद होगी। आईपीएल ने हाल ही में सभी फ्रेंचाइजी को सूचित किया है कि रिटेंशन की डेडलाइन 15 नवंबर है। इसके कुछ समय बाद, आईपीएल फ्रेंचाइजी को खिलाड़ियों की एक सूची भेजेगा, जिसमें से उन्हें खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट करना होगा।
नीलामी से ठीक एक हफ्ते पहले, खिलाड़ियों के सेट का क्रम और अंतिम सूची फ्रेंचाइजी को भेज दी जाएगी। यह आईपीएल के मौजूदा चक्र की आखिरी मिनी-नीलामी है, और 2028 सीज़न से पहले एक मेगा नीलामी आयोजित की जाएगी।
ट्रेड विंडो ओपन
आईपीएल 2026 सीजन की समाप्ति के एक बाद से आईपीएल ट्रेज विंडो में अभी तक सिर्फ दो ट्रेड हुए हैं। जून में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने कप्तान ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स (DC) को सौंप दिया, और बदले में रिस्ट-स्पिनर कुलदीप यादव को अपनी टीम में शामिल किया।
हाल ही में, डीसी0 ने तेज गेंदबाज टी. नटराजन को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ ट्रेड किया, जिसके बदले में उन्हें अनकैप्ड लेग-स्पिनर जीशान अंसारी मिले।
आपको बता दें कि, ट्रेड विंडो सीजन खत्म होने के एक महीने बाद खुलती है, नीलामी की तारीख से एक हफ्ते पहले तक खुली रहती है, और फिर अगले सीजन की शुरुआत से एक महीने पहले तक जारी रहती है।
कब शुरू होगा आईपीएल का रोमांच?
अभी तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से आईपीएल 2027 की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है। हालांकि, 2024 में अगले तीन सीजन की तारीखों की घोषणा करते समय, उन्होंने 14 मार्च से 30 मई के बीच का समय तय किया था। लेकिन, इस साल सितंबर में बीसीसीआई की AGM के बाद, बोर्ड सचिव देवजीत सैकिया ने संकेत दिया था कि टूर्नामेंट मार्च के अंत में शुरू हो सकता है।