Vaibhav Sooryavanshi: ईशान किशन दाएं पैर की मांसपेशियों में खिंचाव (एडक्टर स्ट्रेन) के कारण दूसरे टी20आई में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टी20 नहीं खेले थे और उनकी जगह 15 साल के युवा आक्रमक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में खिलाया गया था। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इंडिया में यह विस्फोटक बल्लेबाज नंबर 3 पर बैटिंग के लिए आया था लेकिन 8 गेंदों पर सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गया।
हालांकि, इस मैच में वैभव को एक जीवनदान भी मिला था लेकिन इसके बावजूद वह बड़ी पारी खेलने से चूक गए थे। अब ईशान तीसरे मैच से भी बाहर हो गए हैं और माना जा रहा है कि उनकी जगह एक बार फिर वैभव को आजमाया जा सकता है लेकिन नंबर तीन पर वैभव के आने से कई पूर्व खिलाड़ी नाराज दिख रहे हैं।
अश्विन-कार्तिक ने उठाए सवाल
भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और पूर्व लेफ्ट आर्म स्पिनर मुरली कार्तिक ने वैभव सूर्यवंशी के नंबर तीन पर खेलने पर सवाल उठाए थे। अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा था,
"मुझे ऐसा लगा जैसे वह अपनी जगह से बिल्कुल अलग स्थिति में आ गया हो। छठे ओवर में बल्लेबाजी के लिए आना उसके बस की बात नहीं है। देखिए, मुझे लगता है कि उन्होंने पहले भी इस कॉम्बिनेशन के साथ खेला है, और तब संजू को नंबर 3 पर आना पड़ा था। अगर वे इसी कॉम्बिनेशन के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं, तो मुझे पक्का नहीं पता कि वैभव को नंबर 3 पर बल्लेबाजी करनी चाहिए या नहीं, लेकिन अब जो है, सो है।" आज वैभव के लिए दिन अच्छा नहीं रहा।"
वह एक ओपनर है-कार्तिक
भारत के पूर्व लेफ्ट आर्म स्पिनर मुरली कार्तिक ने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर अपनी बात रखते हुए कहा था कि वह एक ओपनर है और इसी स्थान पर उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आप निकाल सकते हैं। कार्तिक ने कहा,
‘’हमारी बल्लेबाजी से पहले, बार-बार यही कह रहा था। जब आप वैभव सूर्यवंशी को खिला रहे हैं, तो वह किस पोजीशन पर सबसे अच्छा खेलता है? वह एक ओपनर के तौर पर अच्छा है। आपने उसे मिडिल ऑर्डर में डाल दिया है। उसने वहां कभी बल्लेबाजी नहीं की है, वह अभी बहुत युवा है और उसने अब तक सिर्फ एक ही तरह से बल्लेबाजी की है। इसीलिए तो टीम में अनुभवी खिलाड़ी होते हैं, ताकि वे अलग-अलग भूमिकाएं निभा सकें।"
क्या तीसरे टी20आई में करेंगे ओपनिंग?
अब सवाल ये है कि क्या वैभव सूर्यवंशी को ब्लैककैप्स के खिलाफ ओपनिंग करने का मौका मिलेगा तो इसका जवाब स्पष्ट है नहीं। दरअसल, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की सलामी जोड़ी इस सीरीज में अच्छा कर रही है और टीम मैनेजमेंट इसमें किसी भी तरह का बदलाव करने से बचना चाहेगा।
संजू भी बतौर ओपनर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं तो अभिषेक शर्मा भी लगातार रन बना रहे हैं। ऐसे में अगर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाता है तो वह नंबर 3 पर ही बैटिंग करते दिख सकते हैं। आपको बता दें कि, ईशान किशन तीसरे मैच का भी हिस्सा नहीं होंगे और इसकी पुष्टि बीसीसीआई ने सोमवार को ही कर दी थी।
ये भी पढ़ें- ईशान किशन से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, टीम इंडिया ने बहाया नेट्स में पसीना, कुलदीप को मिला गंभीर मंत्र