Arshdeep Singh: भारत के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह टी20 क्रिकेट में एक बड़े मुकाम के बेहद करीब हैं और इतिहास रचने से बस कुछ ही कदम दूर हैं। यह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज 150 टी20आई विकेट लेने के मील के पत्थर तक पहुंचने से सिर्फ दो विकेट दूर हैं।

ऐसा करने पर वे यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे। मंगलवार को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में होने वाले पांच मैचों की टी20आई सीरीज के तीसरे मुकाबले में अर्शदीप सिंह खेलते हुए नजर आएंगे, जहां भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा।

20.41 की औसत से चटकाए हैं विकेट

अर्शदीप ने 101 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 20.41 की शानदार औसत और 8.65 की इकॉनमी रेट से 148 विकेट लिए हैं, जिसमें एक फाइव विकेट हॉल भी शामिल है। फिलहाल वे इस फॉर्मेट में भारत के लिए सबसे  विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और ऑल-टाइम लिस्ट में 10वें नंबर पर हैं। अब उन्हें 150 विकेट के आंकड़े तक पहुंचने के लिए सिर्फ दो और विकेट की जरूरत है। न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में भी अर्शदीप ने अच्छी शुरुआत की है और शुरुआती दो मैचों में तीन विकेट लिए हैं।

मेडन ओवर से की थी शुरुआत

अर्शदीप सिंह ने साल 2022 में इंग्लैंड दौरे के दौरान अपना टी20 इंटरनेशनल पदार्पण किया था। इस मैच में अर्शदीप ने अपने इंटरनेशनल करियर का पहला ओवर डाला और एक भी नहीं दिया था। वह ऐसा करने वाले भारत के सिर्फ तीसरे गेंदबाज हैं, क्योंकि उनसे पहले ये कारनामा भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी और भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर ने किया है। इन दोनों ने भी अपने टी20आई डेब्यू में मेडन ओवर से शुरुआत की थी।

वेलिंगटन टी20 में जीत की उम्मीद

मंगलवार को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में होने वाले तीसरे मैच में भारत की नज़र न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज़ जीतने पर होगी। भारतीय टीम फिलहाल सीरीज़ में 2-0 से आगे है और उनका पलड़ा पूरी तरह से भारी है।

टी20 विश्व कप 2026 की उपविजेता टीम के खिलाफ शुरुआती दो मैच जीतकर, भारत ने सीरीज अपने नाम करने की मजबूत स्थिति बना ली है, जबकि इस दौरान उनके मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या टीम में शामिल नहीं हैं।

ये भी पढ़ें- धोनी के करीबी ने उठाई वैभव सूर्यवंशी को बाहर करने की मांग, इस खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में देखने की जिद