Will o Rourke: न्यूजीलैंड के घातक तेज गेंदबाज विल ओ'रूर्के भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज में नहीं खेल पाएंगे क्योंकि वह अपनी बाईं हैमस्ट्रिंग और काफ (पिंडली) की चोट से उबरने के लिए रिहैब कर रहे हैं।

ओ'रूर्के ने इस साल की शुरुआत में ब्लैक कैप्स में वापसी की थी, इससे पहले पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण वह सात महीने तक बाहर रहे थे। विल ओ'रूर्के को इंग्लैंड के खिलाफ खेले तीसरे टेस्ट के आखिरी दिन हैमस्ट्रिंग टियर (मांसपेशी फटने) की समस्या हुई थी। इस सीरीज को न्यूजीलैंड ने 2-1 से अपने नाम किया था।

टेस्ट सीरीज नहीं खेलेंगे विल

युवा तेज गेंदबाज को अगस्त के आखिर में ट्रेनिंग सेशन के दौरान काफ में खिंचाव आ गया था। न्यूजीलैंड के हेड कोच रॉब वाल्टर ने ओ'रूर्के को आराम देने के फैसले के बारे में बताया, क्योंकि इसके बाद एक बड़ा दौरा होने वाला है जिसमें मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकल के तहत दो मैचों की सीरीज शामिल है। वाल्टर ने कहा, "जाहिर है, विल के लिए भारत के खिलाफ घर पर होने वाले इतने बड़े दौरे से बाहर रहना निराशाजनक है।"

ODI-Test खेलने वाले थे विल- हेड कोच

न्यूजीलैंड के मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने खुलासा किया कि विल ओ'रूर्के वनडे और टेस्ट क्रिकेट दोनों खेलना चाहते थे लेकिन अब वह बाहर हो चुके हैं। उन्होंने कहा, 

"वह वनडे और टेस्ट दोनों सीरीज खेलने वाले थे, लेकिन बाद में हुई बातचीत के बाद हम सभी इस बात पर सहमत हुए कि उनके लिए बेहतर होगा कि वह दोनों चोटों से उबरने के लिए थोड़ा और समय लें और सुरक्षित रूप से अपनी बॉलिंग का लोड बढ़ाएं। अगले कुछ महीनों में हमारे तेज गेंदबाजी संसाधन बहुत अहम होंगे, इसलिए हम विल की वापसी को लेकर सावधानी बरत रहे हैं ताकि यह पक्का हो सके कि मैदान पर दोबारा उतरने से पहले वह पूरी तरह से फिट हों।"

कब तक होगी विल की वापसी?

विल ओ'रूर्के की वापसी को लेकर कहा गया, "उम्मीद है कि वह दिसंबर के आखिर में प्लंकेट शील्ड में कैंटरबरी के लिए वापसी कर पाएंगे, और सब कुछ ठीक रहा तो वह 9 दिसंबर को पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए तैयार होंगे।" आपको बता दें कि, भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली वनडे सीरीज के लिए ब्लैककैप्स 10 अक्टूबर को स्क्वाड का ऐलान कर सकती है।

ये भी पढ़ें- 'वो जख्म नहीं मिलता तो...' टी20 वर्ल्ड कप 2024 पर रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बताया किस हार ने बनाया चैंपियन