Vaibhav Sooryavanshi: मंगलवार को राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के ग्रुप बी में इंडिया ए ने संयुक्त अरब अमीरात को 7 विकेट से रौंद दिया। यूएई ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 249 रन बनाए, और भारत को जीत के लिए 250 रन का टारगेट दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत ए ने वैभव सूर्यवंशी की 53 गेंदों पर 204 रन की बेहतरीन पारी के दम पर 14.2 ओवर में मैच जीत लिया। वैभव सूर्यवंशी ने मैच के बाद होस्ट ब्रॉडकास्टर से बात की, और अपनी बैटिंग को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए।
मैंने अपने गेम पर भरोसा किया- वैभव
15 वर्षींय बल्लेबाज ने होस्ट ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए कहा कि इस पिच में गेंदबाजों के लिए कुछ नहीं था और इसके चलते उन्हें अपने शॉट्स खुलकर खेलने का मौका मिला। वैभव ने कहा,
“सूर्यवंशी ने होस्ट ब्रॉडकास्टर से कहा, "मैंने पहले दो गेम में कोई रन नहीं बनाया। विकेट को देखने के बाद, मुझे लगा कि बॉलर्स के लिए ज्यादा कुछ नहीं है, इसलिए मैंने अपने गेम पर भरोसा करने का फैसला किया। मेरा माइंडसेट हर गेम जैसा ही था, मैं लंबे समय तक बैटिंग करना चाहता था।” वैभव सूर्यवंशी ने मैच में खूब छक्कों की बौछार की, जिसकी बदौलत उनकी टीम एक आसान जीत हासिल करने में सफल रही।
Before his record-shattering knock, Vaibhav Sooryavanshi spoke to four people. His father, his childhood coach, his childhood friend and…….🤔 Stay tuned for a special interview coming up at 9:00 AM IST on https://t.co/sfyVercpdu as the batting sensation decodes his epic double century 💯💯 #TeamIndia | #RisingStarsAsiaCup
— BCCI (@BCCI) November 24, 2026
मैंने कुछ खास नहीं किया- वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि उन्होंने इस मैच में कुछ खास नहीं किया, बल्कि वह सिर्फ लम्बे समय तक बैटिंग करना चाहते थे। “मेरे मन में कुछ खास नहीं था। मैं लंबे समय तक बैटिंग करना चाहता था। पिच अच्छी खेल रही थी और मैंने अपने गेम पर भरोसा किया।"
A Star i̶s̶ ̶b̶o̶r̶n̶ that 𝗸𝗲𝗲𝗽𝘀 𝘀𝗵𝗶𝗻𝗶𝗻𝗴 🌟 Vaibhav Sooryavanshi never ceases to amaze! 👏 #TeamIndia | #RisingStarsAsiaCup | #INDAvUAE https://t.co/aXWuDVnmsx
— BCCI (@BCCI) November 24, 2026
यूएई के खिलाफ वैभव ने पहले 16 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया और देखते ही देखते 28 गेदों पर शतक पूरा कर लिया। वैभव को 100 से 200 का आंकड़ा टच करने के लिए सिर्फ 24 गेंदें लगी थीं। उन्होंने जेक फ्रेजर-मैकगर्क के सबसे तेज शतक और कैंटरबरी के लिए चैड बोवेस के 103 गेंदों में बनाए गए दोहरे शतक को पीछे छोड़ दिया।
पिछले दो मैचों में फ्लॉप रहे सूर्यवंशी
संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ दोहरा शतक लगाने से पहले वैभव सूर्यवंशी पाकिस्तान ए और नेपाल के खिलाफ फ्लॉप रहे थे। इस युवा ओपनर ने नेपाल के खिलाफ भारत के पहले मैच में सिर्फ 26 रन बनाए थे। इसके बाद पाकिस्तान ए के खिलाफ भी वह बड़ी पारी नहीं खेल सके।
We've run out of adjectives! 😅 ONE WORD for this performance? ✍️👇 Scorecard ▶️ https://t.co/6Vwvc5BnWQ #TeamIndia | #RisingStarsAsiaCup | #INDAvUAE https://t.co/skUZCGJtFy
— BCCI (@BCCI) November 24, 2026
इस मैच में उनके बल्ले से सिर्फ 11 रन निकले। मगर तीसरे मैच में इस बिहार के लड़के ने सभी को हैरान करके विश्व क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक ठोक इतिहास रच दिया। अब देखना होगा कि सेमीफाइनल में वैभव इस शानदार फॉर्म को जारी रखने में सफल रहते हैं या फिर नहीं।
ये भी पढ़ें- पहले पर वैभव सूर्यवंशी, चौथे पर हैरी ब्रूक, लिस्ट ए में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले 4 बल्लेबाज