खेल
धोनी की कप्तानी में खेल चुका खिलाड़ी बन सकता है CSK का नया हेड कोच! पूर्व खिलाड़ी ने दिया सुझाव
भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज कृष्णामारी श्रीकांत ने चेन्नई सुपर किंग्स के नए हेड कोच को लेकर माइकल हसी के नाम का सुझाव दिया है।
CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की समाप्ति के बाद पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने इस्तीफा दे दिया था। से स्टीफन फ्लेमिंग साल 2009 चेन्नई सुपर किंग्स के खेमे का हिस्सा थे और उनकी कोचिंग में येलो आर्मी ने पांच बार इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब उठाया था। साथ ही उनकी कोचिंग में सीएसके ने दो बार चैंपियन लीग भी जीती थी। अब उनके बाद हेड कोच कौन बनेगा, इसको लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं, लेकिन भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज कृष्णामाचारी श्रीकांत ने एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का नाम सुझाया है।
श्रीकांत ने बताया किसे बनाना चाहिए हेड कोच
स्टीफन फ्लेमिंग से अलग होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने नए हेड कोच की तलाश शुरुकर दी है। अभी तक इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैक्कुलम का नाम सामने आ चुका है, लेकिन क्रिस श्रीकांत ने इन दोनों नामों को खारिज करते हुए अपने यूट्यूब चैनल पर कहा,
“चेन्नई सुपर किंग्स के डग आउट में जब माइकल हसी हैं, तो उन्हें बाहर किसी की जरूरत नहीं है। माइकल हसी को ही मुख्य कोच बनाया जाना चाहिए। वो सीएसके के लिए अच्छे विकल्प साबित होंगे।‘’
श्रीकांत ने यह भी कहा कि चेन्नई को यह भी तय करना चाहिए की भविष्य में महेंद्र सिंह धोनी की क्या भूमिका होगी, उसके बाद ही अन्य चीजें अपनी जगह पर आ पाएंगी। बता दें कि माइकल हसी फिलहाल चेन्नई के बल्लेबाजी कोच हैं और वह इस फ्रेंचाइजी के लिए खेल भी चुके हैं। हसी ने चेन्नई के लिए आईपीएल में कुल 6 सीजन खेले थे, जिसमें उनका प्रदर्शन बल्ले से बेहद कमाल का रहा था। यही कारण था कि इस खिलाड़ी को मिस्टर क्रिकेट के नाम से जाना जाता था।
इयोन मोर्गन के खिलाफ श्रीकांत
भारतीय टीम के पूर्व ओपनर और पूर्व चयनकर्ता एस. श्रीकांत ने इयोन मोर्गन को हेड कोच नहीं बनाने की सलाह सीएसके को दी है। पूर्व खिलाड़ी ने अपने चैनल पर आगे कहा, ‘’मोर्गन इंग्लैंड के लिए एक शानदार खिलाड़ी और कप्तान रहे हैं, लेकिन उनको कप्तान के तौर पर मैं पसंद नहीं करूंगा। केकेआर के कप्तान के तौर पर भी उनके आंकड़े अच्छे नहीं हैं। मैं उनको सुझाव दूंगा कि वह अपनी कमेंट्री पर ही फोकस करें और चेन्नई के लिए यह भी अच्छा होगा कि वह मैक्कुलम को भी मुख्य कोच नियुक्त न करें। उन्हें इन दोनों ही खिलाड़ियों को मना कर देना चाहिए।‘’
अश्विन ने किया था मोर्गन का समर्थन
श्रीकांत से पहले भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने हेड कोच के तौर पर इयोन मोर्गन का समर्थन किया था। अश्विन ने अपनी राय रखते हुए कहा कि चेन्नई के नए हेड कोच के रूप में मोर्गन के नाम पर विचार किया जा सकता है। हालांकि, अब देखना होगा कि चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2027 से पहले किसको अपना नया हेड कोच नियुक्त करती है। चेन्नई के पास फिलहाल, इयोन मोर्गन, ब्रेंडन मैक्कुलम और माइकल हसी के तौर पर तीन विकल्प मौजूद हैं, लेकिन पांच बार की चैंपियन हर बार अपने फैसलों से चौंका देती हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इनमें से किसी एक को हेड को बनाया जाता है, या फिर येलो आर्मी किसी नए कोच का नाम सामने लेकर आती है।
ये भी पढ़ें- रोहित-विराट की वापसी, बाहर होंगे श्रेयस-बुमराह और ईशान! वेस्टइंडीज ODI Series के लिए टीम इंडिया का संभावित स्क्वाड
Written By Aman Sharma
आपके दिए हुए प्रोफाइल को **राजीव सिंह** और **TNP News** के अनुसार ढालकर, NBT/Times of India से जुड़े संदर्भ हटाकर इस तरह किया जा सकता है: ## राजीव सिंह, TNP News में एडिटर और एक्सप्लेनर एक्सपर्ट हैं। राजीव सिंह TNP News में एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज और रिसर्च आधारित खबरों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके एक्सप्लेनर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय, बिजनेस, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और एंटरटेनमेंट समेत विभिन्न कैटेगरी की खबरों से जुड़े होते हैं। किसी भी विषय पर स्टोरी तैयार करते समय शरद दीक्षित रिसर्च, डीप डाइव, फैक्ट चेक, वैल्यू एड और विशेषज्ञों की राय को विशेष महत्व देते हैं। TNP News के लिए वे महत्वपूर्ण और चर्चित मुद्दों पर विश्लेषणात्मक एवं रियल टाइम स्टोरीज तैयार करते हैं। उनका फोकस किसी भी खबर को केवल प्रस्तुत करने के बजाय उसके पीछे की पूरी कहानी, तथ्यों और उसके संभावित प्रभाव को पाठकों तक सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर रहता है। राजीव सिंह को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन की खबरों पर लगातार नजर रखने का अनुभव है। किसी भी खबर पर उनकी पहली प्राथमिकता तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी होती है। इसके बाद वे यह समझने पर जोर देते हैं कि उस खबर का समाज, राजनीति, अर्थव्यवस्था और आम लोगों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। ### पत्रकारिता का अनुभव राजीव सिंह ने पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क, ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू, रिसर्च, डिजिटल कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज जैसी विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने समाचारों के पारंपरिक माध्यमों के साथ-साथ डिजिटल पत्रकारिता की बदलती जरूरतों और नई तकनीकों को भी करीब से समझा है। उन्होंने राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के महत्वपूर्ण मुद्दों को कवर करने के साथ-साथ राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, सामाजिक विषयों, प्रशासनिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। TNP News में राजीव सिंह का प्रमुख फोकस रिसर्च आधारित पत्रकारिता, एक्सप्लेनर स्टोरी, डीप डाइव, स्पेशल स्टोरी और तथ्यपरक विश्लेषण पर है। उनका प्रयास रहता है कि जटिल और महत्वपूर्ण विषयों को आसान भाषा में इस तरह प्रस्तुत किया जाए कि पाठक खबर के साथ-साथ उसके कारण, प्रभाव और पूरे संदर्भ को भी समझ सके। ### पत्रकारिता का दृष्टिकोण राजीव सिंह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड पर उनकी लगातार नजर रहती है। वे खबर के तत्काल प्रभाव के साथ-साथ उसके दीर्घकालिक प्रभाव को भी समझने और पाठकों के सामने रखने पर जोर देते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को **खबर के पीछे की कहानी, तथ्य और उसका असर** समझाना है। ### TNP News में भूमिका TNP News में राजीव सिंह एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज, डीप डाइव और रिसर्च आधारित कंटेंट के साथ काम कर रहे हैं। वे महत्वपूर्ण घटनाओं और ट्रेंडिंग मुद्दों पर रियल टाइम एक्सप्लेनर और विश्लेषणात्मक स्टोरी तैयार करने के साथ डिजिटल ऑडियंस की जरूरतों के अनुसार कंटेंट को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी बनाने पर ध्यान देते हैं। TNP News के माध्यम से उनका प्रयास ऐसी पत्रकारिता को आगे बढ़ाना है जिसमें **तथ्य, रिसर्च, निष्पक्ष विश्लेषण और जनसरोकार** को प्राथमिकता मिले।