Ravichandran Ashwin: भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20आई में अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के प्रदर्शन पर चिंता जताई है। 36 साल के इस गेंदबाज की टीम में वापसी अब तक कुछ खास नहीं रही है, भुवी ने तीन मैचों में 139 रन दिए और सिर्फ एक विकेट लिया।

उम्मीद थी कि भुवी का जलवा पहले ही मैच से देखने को मिलेगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। वेलिंगटन में मैच के बाद बोलते हुए, अश्विन ने कहा कि भुवनेश्वर थोड़े खराब फॉर्म में दिखे, और उनके पिछले परफॉर्मेंस की तुलना में उनके हालिया प्रदर्शन को गायब बताया।

उन्होंने शुरुआत काफी अच्छी की- अश्विन

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टी20आई के बाद रविचंद्रन अश्विन ने सोनी लिव पर कहा,

"भुवनेश्वर कुमार का अपने तीसरे मैच में खेलना मेरे लिए मिस है। देखिए, कोई भी रन बना सकता है। मैं असल में भुवी के पिछले दो मैचों को लूंगा। मुझे लगा कि उन्होंने शुरू में बहुत अच्छी बॉलिंग की। उन्होंने पिछले गेम में पावरप्ले के अंदर बॉल को स्विंग किया और तीसरा ओवर फेंका।"

बता दें कि, भुवी शुरुआती ओवर में अच्छा कर रहे हैं लेकिन इसके बाद के अगले तीन ओवरों में उस तरह की धार नहीं दिख रही है, जिससे देखकर चयनकर्ताओं ने उनको मौका दिया है।

उनकी स्पीड में आई गिरावट- अश्विन

रविचंद्रन अश्विन ने माना कि इस सीरीज में भुवनेश्वर कुमार की रफ्तार में कमी आई है। अश्विन ने कहा,

"तो, पिछले हाफ में एक खराब ओवर होना समझ में आता है, लेकिन इस गेम में, मुझे लगा कि उसकी गति कम थी। स्विंग गायब थी। ऐसा नहीं लग रहा था कि वह क्रीज तक उतनी अच्छी तरह दौड़ रहा था जितनी वह कर सकता था। थोड़ा ऑफ लग रहा था, और मुझे लगता है कि यह बहुत बड़ी कमी रही।" भुवी की औसतन रफ्तार इस सीरीज में 125 से 130 किलोमीटर प्रतिघंटा रही थी।

आईपीएल में बरपाया था कहर

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 और 2026 में भुवनेश्वर कुमार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेले थे और उनका प्रदर्शन कमाल का था। साल 2025 में भुवी ने 14 मैचों में 17 विकेट लिए थे। इसके बाद अगले साल भुवी ने 17 मैच खेले और 28 बल्लेबाजों को चलता किया।

इस सीजन में भुवी सर्वाधिक विकेट लेने वाले प्रतियोगिता के दूसरे गेंदबाज थे। इसके अलावा घरेलू प्रतियोगिता में भी भुवनेश्वर ने बल्लेबाजों कोे खूब परेशान किया था और उनके इसी प्रदर्शन को देखते हुए चयनकर्ताओं ने इस भुवी गेंदबाज को चार साल बाद वापसी करने का मौका दिया।

ये भी पढ़ें- ना चौका ना सिंगल, सिर्फ छक्के में डील! 2026 में भारतीय बल्लेबाजों ने मचाया कोहराम