IPL 2027 Mini Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में आयोजित होना है, जिसकी तैयारी अभी से शुरू हो गई है। विश्व की सबसे बड़ी लीग में देश-विदेश के कई स्टार खिलाड़ियों ने रजिस्टर किया है, लेकिन सबसे अधिक प्राइज ब्रैकेट लिस्ट में कुल 30 खिलाड़ी शामिल हैं।

हालांकि, इसमें सिर्फ दो भारतीय तो अन्य 28 खिलाड़ी विदेश के हैं, जिन्होंने ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। चलिए आपको बताते हैं कि इनमें कौन से दो भारतीय शामिल हैं, जिनका बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये है।

1220 खिलाड़ी लिस्ट में शामिल

आईपीएल 2027 ऑक्शन के लिए शुरुआती लिस्ट में कुल 1,220 खिलाड़ी शामिल हैं, लेकिन एक दिसंबर तक इसको छोटा कर दिया जाएगा। दरअसल, ये सभी नाम सभी फ्रेंचाइजियों को भेजेंगे जाएंगे, और फिर उनसे पूछा जाएगा कि वह किन खिलाड़ियों को ऑक्शन में देखना चाहते हैं, जिन्हें खरीदने में वह दिलचस्पी रखते हैं।

आपको बता दें कि, मिनी ऑक्शन के लिए आर्यवीर सहवाग और मोहित उल्वा ने भी रजिस्टर किया है, जिन्होंने हाल में अंडर-19 एशिया कप 2026 में दमदार प्रदर्शन किया था।

आवेश-दीपक 2 करोड़ में रजिस्टर

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2027 से पहले दीपक चाहर को रिलीज कर दिया था, और अब वह मिनी ऑक्शन में दो करोड़ रुपये की बेस प्राइज पर उतरेंगे। वहीं, आवेश खान को भी लखनऊ सुपर जायंट्स ने रिलीज कर दिया था।

अब आवेश भी ऑक्शन में एक नए खरीदार को ढूंढेंगे। हालांकि, इनके अलावा आकाश दीप, जयदेव उनादकट, दीपक हुड्डा, करुण नायर, कुलदीप सेन, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, सारांश जैन, शिवम मावी, तुषार देशपांडे, उमेश यादव और उमरान मलिक का भी ऑक्शन में आने की उम्मीद है।

दो करोड़ में ये प्लेयर शामिल

दो करोड़ रुपये के बेस प्राइज में अफगानिस्तान के फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान और रहमानुल्लाह गुरबाज के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर डेविड वार्नर, जॉनी बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, डेरिल मिचेल, डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, ट्रेंट बोल्ट, एनरिक नॉर्टजे, गेराल्ड कोएत्जी, मथीशा पथिराना, वानिंदु हसरंगा, शाई होप और शिमरोन हेटमायर जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं।

वहीं,  भारत के पूर्व तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने अनकैप्ड कैटेगरी में रजिस्टर किया है। नियमों के तहत, जिन खिलाड़ियों ने कम से कम पांच साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है, वे इस कैटेगरी में लिस्ट होने के लिए एलिजिबल हैं। ईशांत ने आखिरी बार नवंबर 2021 में भारत को रिप्रेजेंट किया था।

ये भी पढ़ें- “वैभव अब तुम मेरी प्रेरणा हो…” सूर्यवंशी की ताबड़तोड़ बैटिंग के मुरीद हुए सूर्यकुमार यादव, सोशल मीडिया पर लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट