धनुष और ममूटी की फिल्म 'ओम' (O.M: Operation Mole) ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी। पहले वीकेंड में भी फिल्म ने शानदार कमाई की, लेकिन सोमवार से इसकी कमाई में गिरावट आने लगी। वर्किंग डेज में दर्शकों की संख्या कम होने का असर इसके कलेक्शन पर साफ नजर आ रहा है। हालांकि, कमाई की रफ्तार धीमी होने के बावजूद फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, तो आइए जानते हैं कि पांचवें दिन फिल्म ने कितना कारोबार किया।
पांचवें दिन 'ओम' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म को रिलीज हुए पांच दिन हो चुके हैं। फिल्म ने पहले दिन भारत में 18.10 करोड़ रुपये की नेट कमाई के साथ शानदार शुरुआत की थी। इसके बाद दूसरे दिन इसका कलेक्शन 15.75 करोड़ रुपये रहा। वहीं तीसरे दिन फिल्म ने 15.90 करोड़ रुपये कमाए।
पहले तीन दिनों में फिल्म का प्रदर्शन अच्छा रहा, लेकिन सोमवार से इसकी कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली। रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को फिल्म ने 6.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, एक रिपोर्ट के मुताबिक, पांचवें दिन यानी मंगलवार को 'ओम' ने भारत में करीब 5.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।
भाषा के हिसाब से देखें तो फिल्म ने तमिल में 3.40 करोड़, तेलुगु में 1.60 करोड़ और हिंदी में 40 लाख रुपये कमाए हैं। इस कमाई के साथ भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 61.45 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 71.25 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
दुनियाभर में 100 करोड़ के पार हुई 'ओम'
भारत में फिल्म की कमाई भले ही कम हो रही हो, लेकिन विदेशों में इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। पांचवें दिन फिल्म ने विदेशी बाजारों से करीब 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
इसके साथ ही विदेशों में फिल्म की कुल ग्रॉस कमाई 29.50 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं भारत और विदेशों की कमाई मिलाकर 'ओम' का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 100.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
ये भी पढ़ें- दिल्ली के कैफे में युवती से दुष्कर्म का आरोप, दो महिलाओं समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
'ओम' ने बनाया खास रिकॉर्ड
सिर्फ पांच दिनों में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करके 'ओम' ने साल 2026 की फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। यह इस साल 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली सातवीं फिल्म बन गई है। इससे पहले 'जेलर 2', 'जना नायकन', 'सीन', 'विश्वनाथ एंड सन्स', 'मंदादी' और 'डीसी' जैसी फिल्में भी दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर चुकी हैं।
फिल्म में नजर आ रहे हैं ये कलाकार
'ओम' में धनुष, ममूटी और साई पल्लवी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा श्रीलीला, नसीरुद्दीन शाह, रेणु देसाई और इंद्रन्स भी अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म एक एक्शन थ्रिलर है और इसकी कहानी को लेकर दर्शकों के बीच शुरुआत से ही चर्चा बनी हुई है।