Maharashtra Exam Paper Leak: कहते है युवा देश के भविष्य होते है, लेकिन जब परीक्षा होने से पहले ही पेपर लीक हो जाए तो, तो युवा अपना भविष्य कैसे बना पाएंगे। इसी कड़ी में महाराष्ट्र सरकार द्वारा बनाई गई एग्जामिनेशन रिफॉर्म कमिटी ने महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन (MPSC) की भर्ती परीक्षाओं में सवाल-पत्र लीक करने के दोषी पाए जाने वालों के लिए कड़ी सज़ा की सिफारिश की है।
7 से 10 साल की होगी जेल की सजा
जिसके तहत परीक्षा के पेपर लीक करने में शामिल पाए जाने वालों को 7 से 10 साल की जेल होगी। इसके अलावा, कम से कम 10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा, साथ ही प्रॉपर्टी भी ज़ब्त की जाएगी।
विंटर सेशन में पेश हो सकती है प्रस्ताव
कमिटी ने महाराष्ट्र कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन एक्ट, 2024 में कड़े नियम शामिल करने के लिए बदलाव की सिफारिश की है। इन बदलावों का प्रस्ताव करने वाला एक बिल महाराष्ट्र विधानसभा के आने वाले विंटर सेशन में पेश किए जाने की उम्मीद है।
पेपर लीक की जांच के आदेश दिया गया था
इससे पहले, महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन (MPSC) की नौ परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और क्वेश्चन पेपर लीक की जांच का आदेश दिया था, और कैंडिडेट्स, स्टूडेंट्स और दूसरे स्टेकहोल्डर्स से 16 नवंबर, 2026 तक सबूत जमा करने को कहा था।
प्रेस रिलीज में क्या बताया गया?
MPSC परीक्षाओं के लिए जांच कमीशन की ओर से जारी एक प्रेस रिलीज के मुताबिक, पैनल को 2023 और 2026 के बीच हुई परीक्षाओं में क्वेश्चन पेपर, आंसर की या उसके कुछ हिस्सों के लीक होने समेत गड़बड़ी के आरोपों की जांच करने का काम सौंपा गया था।
साल के अंत में भर्ती प्रक्रिया रद्द हुई थी
इस साल अगस्त में, महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन ने क्वेश्चन पेपर लीक के आरोपों के बाद फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट के तहत ड्रग इंस्पेक्टर, ग्रुप-B पदों के लिए पूरी भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी थी।
ये भी पढ़ें: Loco Pilot कैसे बनें 2026? योग्यता, परीक्षा, तैयारी और सैलरी की पूरी जानकारी