Hardik Pandya: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील होने जा रही है। ये दोनों ही फ्रेंचाइजी टीम इंडिया के दो बड़े खिलाड़ियों की अदला-बदली करने को तैयार है और इसकी घोषणा आने वाले दिनों में की जा सकती है।
दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हार्दिक पंड्या पंजाब किंग्स में चले गए हैं तो पीबीकेएस से अर्शदीप सिंह आगामी सीजन में मुंबई इंडियंस की जर्सी पहनकर विकेट उड़ाते नजर आएंगे। हालांकि, इसको लेकर अभी दोनों ही फ्रेंचाइजी खामोश है।
पंजाब-मुंबई के बीच डील फाइनल
द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच ट्रेड डील लगभग फाइनल हो चुकी है। मुंबई की टीम हार्दिक पंड्या को देगी तो बदले में उनको पंजाब दो खिलाड़ी देंगे। इसमें एक नाम अर्शदीप सिंह का है तो दूसरा नाम विकेटकीपर बल्लेबाज विष्णु विनोद का बताया जा रहा है।
🚨 THE BIGGEST IPL TRADE. 🚨 HARDIK IN PUNJAB. 💵 ARSHDEEP IN MUMBAI. 🤯 - Hardik Pandya could be traded to Punjab Kings with Arshdeep Singh and Vishnu Vinod moving to Mumbai Indians. (The Hindu). https://t.co/WBrxq4l3N5
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 3, 2026
यह डील एमआई के लिए काफी फायदे का सौदा साबित हो सकती है। अर्शदीप के आने से एमआई को एक भारतीय लेफ्ट आर्म पेसर मिलेगा। वहीं, विष्णु विनोद की एमआई में 3 साल बाद वापसी हो रही है।
पंजाब की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!
हार्दिक पंड्या साल 2022 से आईपीएल में कप्तानी कर रहे हैं। उन्होने 2022 में गुजरात टाइंटस की कप्तानी की और पहले ही सीजन टीम को खिताब दिलाया। इसके बाद साल 2023 में टीम फाइनल में पहुंची, लेकिन अंतिम गेंद पर चेन्नई सुपर किंग्स ने टाइटल जीत लिया। जीटी के लिए दो सीजन खेलने के बाद साल 2024 में हार्दिक की एमआई में वापसी हुई और उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया।
IPL 2027 से पहले बड़ा धमाका ! Hardik Pandya की Punjab Kings में एंट्री Hardik in Punjab Arshdeep in Mumbai Hardik Pandya के Punjab Kings में जाने की संभावना है। वहीं Arshdeep Singh और Vishnu Vinod Mumbai Indians का हिस्सा बन सकते हैं। @arshdeepsinghh @hardikpandya7 @IPL #HardikPandya #ArshdeepSingh #VishnuVinod #PunjabKings #MumbaiIndians #IPL2027 Arshdeep | Hardik Pandya | Punjab Kings | #IPL2027
— TNP NEWS (@TNPNEWS1) November 3, 2026
साल 2026 तक वह एमआई के कप्तान थे, लेकिन उनकी अगुवाई में टीम का प्रदर्शन साधारण रहा था। यही वजह है कि अब एमआई भी हार्दिक को रोकने के मूड में नहीं हैं। लेकिन सवाल ये है कि अगर हार्दिक एमआई से पंजाब किंग्स में जाते हैं तो उनको कप्तानी मिलेगी या फिर एक खिलाड़ी के तौर पर खेलते नजर आएंगे।
श्रेयस हैं पंजाब किंग्स के कप्तान
पंजाब किंग्स को फिलहाल श्रेयस अय्यर लीड कर रहे हैं। साल 2025 के मेगा ऑक्शन में 26.75 करोड़ की मोटी कीमत पर पंजाब ने श्रेयस को खरीदा था और पहले ही सीजन उन्हें पंजाब को फाइनल में पहुंचा दिया। हालांकि, टाइटल मैच में उन्हें आरसीबी के हाथों शर्मनाक शिकस्त का सामना करना पड़ा था।
इसके बाद आईपीएल 2026 में 5वें स्थान पर रही थी। टीम की शुरुआत बेहद कमाल की थी लेकिन दूसरे हाफ में आकर उन्होंने कई करीबी मुकाबले गंवाए और प्लेऑफ में पहुंचने से चूक गई।
हालांकि, अय्यर को कप्तानी सौंपने के बाद से टीम के प्रदर्शन में निखार आया है और इसके चलते टीम मैनेजमेंट अपनी कप्तानी में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं करना चाहेगी। ऐसे में हार्दिक अगर पीबीकेएस में आते हैं तो उनको सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर खेलने का मौका मिलेगा।