Delhi Protest: दिल्ली में 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल है और इसके कमेंट बॉक्स में जनता की मिली-जुली राय आ रही है। आपको बता दें कि, शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी ने बड़े स्तर पर दिल्ली में प्रदर्शन का ऐलान किया था, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इससे निपटने के लिए पहले ही कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हुए हैं।

Delhi Protest पर पाकिस्तानी रिएक्शन

पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके दानिश कनेरिया ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘’मुझे उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस टॉस जीतेगी और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करेगी।’’

दानिश कनेरिया का यह तंज भरा बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोग इसपर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कानेरिया का यह बयान साफ तौर पर दिल्ली पुलिस के पक्ष में नजर आ रहा है। आपको बता दें कि, दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर और इसके आसपास के इलाकों में कड़ी सुरक्षा है।

USA में रहते हैं दानिश

पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल खेल चुके दानिश कनेरिया इस समय अपने पूरे परिवार के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में रहते हैं। साल 2012 में दानिश के ऊपर स्पॉट-फिक्सिंग के गंभीर आरोप के बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने उनपर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद उनको पाकिस्तान में न ही उचित सम्मान मिला और न ही उनके पार रोजगार के पर्याप्त साधन थे, जिसके बाद उन्होंने अपने देश को छोड़कर अमेरिका जाने का फैसला किया था।

भारत पर देते रहते हैं बयान

दानिश कनेरिया आमतौर पर पाकिस्तान से अधिक भारत में क्या चल रहा है, इसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं। एक बार उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों पर सवाल उठाए थे और कहा था कि जब अपनी सुविधा हो तब भारतीय खिलाड़ी देशभक्ति या नेशनल ड्यूटी का हवाला देकर कुछ टूर्नामेंट्स (जैसे WCL) का बहिष्कार करते हैं, लेकिन जब एशिया कप की बात आती है तो पाकिस्तान से खेलना ठीक हो जाता है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा था कि "जब सूट करे, तब देशभक्ति का इस्तेमाल करना बंद करें"। इस बयान के बाद कनेरिया को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

ये भी पढ़ें- हेड कोच बनते ही जहीर खान ने लिया बड़ा एक्शन, माइक हसी की टीम से छुट्टी! फील्डिंग कोच भी होंगे बाहर