खेल
पहले टेस्ट के बाद बदला टीम का स्क्वाड, ओपनर को किया बाहर, 30 साल के खिलाड़ी को मिली जगह
बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टीम में एक बदलाव किया है। पहले टेस्ट में फ्लॉप रहे जेक वेदराल्ड को बाहर कर दिया है तो 30 साल के मैट रेनशॉ को शामिल किया है।
Australia Squad Update: ऑस्ट्रेलिया को डार्विन में स्थित मरारा स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ मिली 9 विकेट की शर्मनाक हार के बाद अपने स्क्वाड में एक अहम बदलाव करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच 22 अगस्त से साउथ मैके में शुरू होगा। यह टेस्ट कंगारुओं के लिए काफी अहम है, क्योंकि वह पहले ही दो टेस्ट मैच की सीरीज में 0-1 से पिछड़ चुके हैं। यहां से उनका सीरीज जीतना असंभव है, जबकि बांग्लादेश ये टेस्ट ड्रॉ करवाकर भी श्रृंखला को अपने नाम कर सकती है। यही कारण है कि दूसरे मुकाबले से पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ओपनर जेक वेदराल्ड को ड्रॉप कर दिया है तो उनकी जगह 30 साल के खिलाड़ी की एंट्री करवाई है।
पहले टेस्ट में फ्लॉप रहे थे जेक वेदराल्ड
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम मैनेजमेंट बतौर ओपनर जेक वेदराल्ड को चांस दिया था, लेकिन वह दोनों पारियों में फ्लॉप रहे। पहली पारी में वेदराल्ड ने 23 रन बनाए थे तो दूसरी पारी में वह खाता तक नहीं खोल सके। यही वजह रही कि करो या मरो मुकाबले में उन्होंने 31 साल के सलामी बल्लेबाज को बाहर कर दिया है। बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया के लिए वेदराल्ड का यह छठा मैच था। उन्होंने अब तक कंगारुओं के लिए खेले 6 टेस्ट की 12 पारियों में 20.36 की मामूली औसत से सिर्फ 224 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। इस फॉर्म के बाद ही उनका पत्ता टीम से कटा दिया गया है।
मैट रेनशॉ को भेजा बुलावा
जेक वेदराल्ड को बाहर करके क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 22 अगस्त से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट के लिए बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज मैट रेनशॉ को बुलावा भेजा है। वह ट्रेविस हेड के साथ पारी की शुरुआत करते दिखेंगे। बता दें कि, रेनशॉ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए सफेद जर्सी में 14 मैच खेले हैं, जिसकी 24 पारियों में उन्होंने 29.31 की औसत से 645 रन बनाए हैं। 24 इनिंग में उन्होंने 1 शतक और 3 अर्धशतक जड़े हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 184 रन है। चौंकाने वाली बात ये है कि रेनशॉ का फर्स्ट क्लास औसत भी मात्र 37.73 का है, लेकिन उनके पास 133 प्रथम श्रेणी मैच खेलने का अनुभव है, जो कि दूसरे टेस्ट में कंगारुओं का काम आ सकता है।
2 साल में बदल दिए 7 ओपनर
पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के रिटायरमेंट के बाद से ऑस्ट्रेलिया उनका रिप्लेमेंट नहीं तलाश पाई है। पिछले 2 साल में 7 प्रारंभिक बल्लेबाजों का उपयोग किया जा चुका है, लेकिन इनमें से कोई भी अपनी जगह प्रारंभिक बल्लेबाज के तौर पर पक्की नहीं कर पाया। कंगारुओं ने ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ, नाथन मैकस्वीनी, सैम कोंस्टास, मार्नस लाबुशेन और जेक वेदराल्ड का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, मैट रेनशॉ ऑस्ट्रेलिया के 7वें सलामी बल्लेबाज के तौर पर खेलते दिखेंगे, लेकिन वह इस स्थान को अपना बना पाएंगे यह तो दूसरे टेस्ट के बाद ही मालूम पड़ेगा। बता दें कि, डार्विन का पहला टेस्ट ऑस्ट्रेलिया को अपने बल्लेबाजों की वजह से गंवाना पड़ा था। ऐसे में उनको दूसरा टेस्ट हर हाल में जीतना होगा, ताकि वह बांग्लादेश से सीरीज ड्रॉ करवा सके।
दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम
पैट कमिंस (कप्तान), ट्रेविस हेड, मैट रेनशॉ, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ब्यू वेबस्टर, मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड।
ये भी पढ़ें- श्रीलंका-भारत टेस्ट में हुआ बड़ा हादसा, चोटिल हुआ दिग्गज खिलाड़ी, अस्पताल में करवाया भर्ती
Written By Aman Sharma
आपके दिए हुए प्रोफाइल को **राजीव सिंह** और **TNP News** के अनुसार ढालकर, NBT/Times of India से जुड़े संदर्भ हटाकर इस तरह किया जा सकता है: ## राजीव सिंह, TNP News में एडिटर और एक्सप्लेनर एक्सपर्ट हैं। राजीव सिंह TNP News में एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज और रिसर्च आधारित खबरों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके एक्सप्लेनर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय, बिजनेस, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और एंटरटेनमेंट समेत विभिन्न कैटेगरी की खबरों से जुड़े होते हैं। किसी भी विषय पर स्टोरी तैयार करते समय शरद दीक्षित रिसर्च, डीप डाइव, फैक्ट चेक, वैल्यू एड और विशेषज्ञों की राय को विशेष महत्व देते हैं। TNP News के लिए वे महत्वपूर्ण और चर्चित मुद्दों पर विश्लेषणात्मक एवं रियल टाइम स्टोरीज तैयार करते हैं। उनका फोकस किसी भी खबर को केवल प्रस्तुत करने के बजाय उसके पीछे की पूरी कहानी, तथ्यों और उसके संभावित प्रभाव को पाठकों तक सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर रहता है। राजीव सिंह को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन की खबरों पर लगातार नजर रखने का अनुभव है। किसी भी खबर पर उनकी पहली प्राथमिकता तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी होती है। इसके बाद वे यह समझने पर जोर देते हैं कि उस खबर का समाज, राजनीति, अर्थव्यवस्था और आम लोगों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। ### पत्रकारिता का अनुभव राजीव सिंह ने पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क, ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू, रिसर्च, डिजिटल कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज जैसी विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने समाचारों के पारंपरिक माध्यमों के साथ-साथ डिजिटल पत्रकारिता की बदलती जरूरतों और नई तकनीकों को भी करीब से समझा है। उन्होंने राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के महत्वपूर्ण मुद्दों को कवर करने के साथ-साथ राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, सामाजिक विषयों, प्रशासनिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। TNP News में राजीव सिंह का प्रमुख फोकस रिसर्च आधारित पत्रकारिता, एक्सप्लेनर स्टोरी, डीप डाइव, स्पेशल स्टोरी और तथ्यपरक विश्लेषण पर है। उनका प्रयास रहता है कि जटिल और महत्वपूर्ण विषयों को आसान भाषा में इस तरह प्रस्तुत किया जाए कि पाठक खबर के साथ-साथ उसके कारण, प्रभाव और पूरे संदर्भ को भी समझ सके। ### पत्रकारिता का दृष्टिकोण राजीव सिंह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड पर उनकी लगातार नजर रहती है। वे खबर के तत्काल प्रभाव के साथ-साथ उसके दीर्घकालिक प्रभाव को भी समझने और पाठकों के सामने रखने पर जोर देते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को **खबर के पीछे की कहानी, तथ्य और उसका असर** समझाना है। ### TNP News में भूमिका TNP News में राजीव सिंह एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज, डीप डाइव और रिसर्च आधारित कंटेंट के साथ काम कर रहे हैं। वे महत्वपूर्ण घटनाओं और ट्रेंडिंग मुद्दों पर रियल टाइम एक्सप्लेनर और विश्लेषणात्मक स्टोरी तैयार करने के साथ डिजिटल ऑडियंस की जरूरतों के अनुसार कंटेंट को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी बनाने पर ध्यान देते हैं। TNP News के माध्यम से उनका प्रयास ऐसी पत्रकारिता को आगे बढ़ाना है जिसमें **तथ्य, रिसर्च, निष्पक्ष विश्लेषण और जनसरोकार** को प्राथमिकता मिले।