WPL 2027 Schedule: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार को महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। इस प्रतियोगिता के पांचवें संस्करण की शुरुआत 14 जनवरी से होगी और 7 फरवरी 2027 तक यह खेला जाएघा।

टूर्नामेंट की मेजबानी इस बार दो शहर, मुंबई और वडोदरा मिलकर करेंगे। जबकि इन दोनों वेन्यू पर डब्ल्यूपीएल के कुल 11-11 मैच खेले जाएंगे। बता दें कि, हाल में महिला प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन में आयोजित हुआ था। इस नीलामी में कुल 25 प्लेयर्स पर बोली लगी थी। इसमें सोफी मोलिन्यू 1.10 करोड़ के साथ सबसे महंगी प्लेयर बनीं।

RCB-MI से होगी टूर्नामेंट की शुरुआत

महिला प्रीमियर लीग के पांचवें सीजन की शुरुआत 14 जनवरी को वडोदरा में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पूर्व विजेता मुंबई इंडियंस (MI) के बीच सुपरहिट मुकाबले से होगी।

टूर्नामेंट के शुरुआती 11 मैच वडोदरा में 24 जनवरी तक खेलें जाएंगे और इसके बाद कारवां मुंबई पहुंचेगा, जहां ब्रेबोर्न स्टेडियम में 26 जनवरी से शेष मुकाबले खेले जाएंगे। लीग स्टेज के मैच 3 फरवरी तक चलेंगे और इशके बाद प्लेऑफ की दौड़ स्टार्ट हो जाएगी। 

शीर्ष स्थान के लिए होंगी भिड़ंत

इस प्रतियोगिता में सभी पांच टीमों की निगाहें शीर्ष स्थान पर अपनी जगह पक्की करने पर होगी, क्योंकि पहले पायदान पर रहने वाली टीम को सीधे फाइनल में जगह बनाने का मौका मिलेगा तो दूसरे और तीसरे नंबर पर रहने वाली टीमों के बीच एलिमिनेटर भिड़ंत होगी।

इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में पहले स्थान पर रहने वाली टीम से भिड़ेगी। आपको बता दें कि, इस प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला 7 फरवरी को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें- ‘बहुत अच्छा काम कर रही थी…’ मैच के बाद अंशुल कंबोज का बड़ा खुलासा, इस 'जादुई गेंद' से कीवियों की उड़ाई नींद