Anshul Kamboj Bowling Plan: भारत के प्लेयर ऑफ द मैच अंशुल कंबोज ने बुधवार को ईडन पार्क में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 22 रन देकर 2 विकेट लिए और मैच के बाद उन्होंने अपनी सफलता के राज का खुलासा किया।
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में अंशुल कंबोज ने 10 ओवर डाले और 22 रन देकर कीवियों के दो बड़े बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। मैच के बाद अंशुल ने अपनी सफलता के पीछे की वजह को बताया। मैच के बाद अंशुल ने कहा कि उन्होंने पिच के बर्ताव के बारे में ज्यादा चिंता करने के बजाय अपने बेसिक प्लान पर टिके रहने पर ध्यान दिया।
बेसिक प्लान जरूरी- कंबोज
न्यूजीलैंड की बैटिंग लाइनअप को नेस्तनाबूद करने वाले अंशुल कंबोज ने मैच के बाद पत्रकार वार्ता में अपने बॉलिंग प्लान के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि जरूरी बात बस एक जैसी लेंथ और लाइन थी, यह नहीं सोचना कि विकेट कैसा बर्ताव कर रहा है, बस बेसिक प्लान, सही लाइन और सही एरिया में बॉलिंग करना।" उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "मुझे लगता है कि वॉबल सीम बॉल बहुत अच्छा काम कर रही थी, इसलिए मैं इसे बार-बार इस्तेमाल कर रहा था।"
Leading the charge with the ball 💪 Anshul Kamboj bags the Player of the Match honours for his exceptional bowling performance in the 1st ODI against New Zealand 💙 Scorecard ▶️ https://t.co/iZN2Y53Nur #TeamIndia | #NZvIND https://t.co/8Nho0HwiKf
— BCCI (@BCCI) November 4, 2026
बैट्समैन की कमजोरी देख रहा था- अंशुल
सीरीज के लिए अपनी तैयारियों के बारे में पूछे जाने पर, कंबोज ने कहा कि उन्होंने विरोधी बैट्समैन की ताकत और कमजोरियों को देखते हुए अपनी लेंथ और लाइन सही करने पर ध्यान दिया। उन्होंने आगे कहा,
Anshul Kamboj with a brilliant spell here at the Eden Park. Finishes with figures of 10-2-22-2 🔥🔥 #TeamIndia #NZvIND
— BCCI (@BCCI) November 4, 2026
"बस लेंथ और अच्छी लाइन पर काम कर रहा था और बैट्समैन की ताकत और कमजोरियों को देख रहा था और बस उसी पर काम कर रहा था।" इस मैच में अंशुल कंबोज ने पूरे 10 ओवर डाले थे और केवल 22 रन लुटाए थे। उनके द्वारा बनाए गए प्रेशर का फायदा अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार को अपनी गेंदबाजी में मिला।
मुझे अच्छा बाउंस मिला- कंबोज
25 साल के इस खिलाड़ी ने यह भी बताया कि उन्हें न्यूजीलैंड के हालात के लिए अपनी बॉलिंग लेंथ में कोई बड़ा बदलाव करने की जरूरत महसूस नहीं हुई, क्योंकि उन्हें नैचुरली सरफेस से अच्छा बाउंस मिलता है। कंबोज ने कहा,
It's the King's birthday weekend, and we get the presents! 👑 🎁 Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand 1st ODI, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels, Sony LIV & Sony Vizha. #SonySportsNetwork #SonyLIV #SonyVizha #NZvIND | [Virat Kohli] https://t.co/LffbctfFwm
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 4, 2026
"नहीं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि मुझे विकेट से भी अच्छा बाउंस मिलता है। तो यह सिर्फ उस लेंथ के बारे में है जिस पर मैं बॉलिंग कर रहा हूं, बस उसी पर ध्यान दे रहा हूं।" अंशुल ने यह भी कहा, "आपको बस विकेट को देखना है और देखना है कि विकेट पर क्या हो रहा है, बॉल करने के लिए सबसे अच्छी बॉल कौन सी है, बॉल करने के लिए सही लेंथ क्या है, बस उसी पर ध्यान दें।"
ये भी पढ़ें- इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ विराट कोहली का नाम, अब तक कोई हासिल नहीं सका यह मुकाम