Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इन दिनों दिल्ली चलो रैली को लेकर सियासी पारा गरम किया हुआ है। इसी बीच सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट कर राहुल गांधी ने एक बार फिर सुर्खियां बटौर ली है।सुबह-सुबह किए गए सोशल मीडिया पोस्ट में 'त्रिपुंड' का ग्राफ़िक और 'सत्यम शिवम सुंदरम' वाक्यांश लिखकर राहुल गांधी ने पोस्ट किया है। इस पोस्ट ने जहां कांग्रेसियों का दिन बना दिया तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी की जुबान पर तीखे सवालों को ला दिया है।
ऐसा प्रतीकात्मक संदेश है जिसके कई अर्थ हैं। इसमें गहरा दार्शनिक भाव भी है और एक तात्कालिक राजनीतिक रणनीति भी। यह सिंबल भगवान शिव के उपासक से जुड़ा तो ही साथ ही इसका सत्य इसका अर्थ जो सच्चा है शिव यानी जो कल्याणकारी है और सुंदरम् जो संसाद में सबसे सुंदर और आनंदमयी है।
आज सुबह किया X पर पोस्ट
राहुल गांधी का यह पोस्ट कल मानहानि मामले में बरी होने के बाद आज सुबह सामने आया है। यह वही मामला था जिसमें राहुल गांधी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर बयान दिया था। नेता प्रतिपक्ष इन दिनों SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आवाज उठाए हुए हैं। आज 27 अक्टूबर को SIR के खिलाफ राहुल गांधी समेत अन्य विपक्षी नेताओं की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने वाली है। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों चुनाव आयोग समेत अन्य पक्षों को नोटिस जारी किया था।
सत्यम् शिवम् सुन्दरम् https://t.co/pIfskmfzAt
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 27, 2026
माना जा रहा है कि राहुल गांधी का आज का पोस्ट एसआईआर के मुद्दे पर है। 1 नवंबर को देश की राजधानी के रामलीला मैदान में होने वाली 'चलो दिल्ली' रैली से कुछ दिन पहले उनके पोस्ट को अब धीरे-धीरे सियासी मुद्दा बनाने की कोशिश की जाएगी। राहुल गांधी की पोस्ट में काले बैकग्राउंड पर तीन सफेद स्ट्रोक हैं जिन पर एक लाल सीधा निशान बना है।
यह डिज़ाइन भगवान शिव से जुड़े "त्रिपुंड तिलक" जैसा दिखता है। स्कॉलर एंटोनियो रिगोपोलोस के हवाले से, त्रिपुंड एक शैव निशान है जिसमें माथे पर राख की तीन आड़ी लकीरें होती हैं, जो शिव की इच्छा, ज्ञान और कर्म की तीन तरह की शक्ति को दिखाती हैं।
राहुल ने पूर्व में किया था एक्स पर पोस्ट
25 अक्टूबर को राहुल गांधी ने स्टूडेंट्स, किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं और व्यापारियों से 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले ' चलो दिल्ली मेगा रैली' में हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने आरोप लगाया कि वोटर लिस्ट से नाम हटा दिए गए हैं और नियमों और कानूनों का उल्लंघन किया गया है। X पर एक पोस्ट में, गांधी ने आरोप लगाया, हमारे वोट चुराए जा रहे हैं, और हम इसे किसी भी हालत में चुपचाप बर्दाश्त नहीं करेंगे।
1 नवंबर के प्रोग्राम की घोषणा करते हुए, कांग्रेस नेता ने लोगों से मार्च और मेगा रैली के लिए राष्ट्रीय राजधानी में इकट्ठा होने की अपील की। उनकी पोस्ट में लिखा था। 1 नवंबर - चलो दिल्ली चलते हैं। वोट बचाओ - देश बचाओ जन मार्च और मेगा रैली। उन्होंने लिखा, स्टूडेंट्स, किसान, मजदूर, महिलाएं, युवा और व्यापारी - जो कोई भी डेमोक्रेसी की परवाह करता है, उसे आना चाहिए।
नेशनल कैपिटल में बिज़नेस कम्युनिटी को राहुल गांधी ने किया एड्रेस
सोमवार को राहुल गांधी ने X पर एक और अपील जारी की नेशनल कैपिटल में बिज़नेस कम्युनिटी को एड्रेस किया। उन्होंने दिल्ली भर में एडमिनिस्ट्रेटिव लॉकडाउन और ट्रैफिक रुकावटों के लिए केंद्र सरकार को दोषी ठहराया। साथ ही चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार को हटाने की विपक्ष की मांग को दोहराया। उन्होंने लिखा, दिल्ली के हर ट्रेडर के लिए: हम आपसे प्यार करते हैं और आपकी बात सुनते हैं।
सरकार ने मेट्रो बंद कर दी, हमारी सड़कें सील कर दीं और हमारी राजधानी को लॉकडाउन कर दिया। चुराए गए वोट से, कुछ भी सुरक्षित नहीं है -आपकी दुकान, आपकी सेविंग्स, आपके बच्चों का भविष्य। मोदी से कहें कि आरोपी नंबर 4 ज्ञानेश कुमार को निकाल दें और विरोध 30 सेकंड में बंद हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: लॉरेंस बिश्नोई का बदल गया ठिकाना! 2008 बम धमाकों के दोषियों वाली जेल में आखिर क्यों किया शिफ्ट?