Virat Kohli: सोमवार को इंग्लैंड के स्ट्राइकर हैरी केन को बैलोन डी ओर पुरस्कार से नवाजा गया है, जिसपर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। केन पिछले 25 वर्षों में यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतने वाले पहले अंग्रेज बन गए हैं।
बायर्न म्यूनिख के इस स्ट्राइकर का सीजन शानदार रहा। उन्होंने अपने क्लब और देश के लिए कुल 73 गोल किए और जर्मनी में गोल करने के नए रिकॉर्ड बनाए। इसपर मंगलवार को विराट कोहली ने हैरी केन को बधाई दी।
कोहली ने शेयर की पोस्ट
भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर केन को बधाई देते हुए एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया। इनमें विराट कोहली ने लिखा,
"हैरी, मेरे दोस्त, तुम इस पुरस्कार के पूरी तरह हकदार हो। इतने सालों तक टॉप लेवल पर फुटबॉल खेलते हुए तुमने जिस तरह का धैर्य, कड़ी मेहनत और ईमानदारी दिखाई है, वह काबिले तारीफ है। तुम्हारे लिए बहुत खुशी है। भगवान तुम्हें और तुम्हारे परिवार को आशीर्वाद दें। उन्हें तुम पर बहुत गर्व होगा, और तुम्हें भी अपनी इस यात्रा पर गर्व होना चाहिए। मेरी शुभकामनाएं हमेशा तुम्हारे साथ हैं। बधाई हो ।"
Harry my friend, you deserve every bit of this award for your resilience, hard work and honesty with which you’ve carried yourself through all these years playing football at the top. Really happy for you. God bless you and your family. They must all be very proud of you as you would be of your own journey. My best wishes always. Congratulations 👏❤️ @HKane
— Virat Kohli (@imVkohli) October 27, 2026
पुरुषों के इस पुरस्कार के लिए हुई वोटिंग में, केन लैमिन यमल, किलियन एम्बाप्पे और लियोनेल मेसी जैसे कई दिग्गज खिलाड़ियों से आगे रहे।
न्यूजीलैंड सीरीज में दिखेंगे विराट कोहली
पूर्व कप्तान न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की पांच मैचों की वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। इससे पहले उन्होंने सितंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी वनडे सीरीज खेली थी, जिसमें उनका प्रदर्शन कमाल का रहा था।
इस स्टार बल्लेबाज ने तीन मैच की सीरीज में 84 की औसत और 155.55 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से कुल 168 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक भी शामिल है। कोहली का यह शतक पहले वनडे में रन चेज करते हुआ आया था और उन्होंने बताया कि आखिर उनको क्यों चेज मास्टर के नाम से पुकारा जाता है।
4 से 15 नवंबर तक एक्शन में किंग कोहली
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 4 से 15 नवंबर, 2026 तक पांच वनडे मैच खेले जाने हैं। यह सीरीज ऑकलैंड से शुरू होगी, और इसके बाद के मैच वेलिंगटन और हैमिल्टन में खेले जाएंगे। आखिरी दो वनडे मैच माउंट मौनगानुई में खेले जाएंगे।
आपको बता दें कि, विराट टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं और उनका सपना आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक खेलने का है और जिस कमाल की फॉर्म में यह दिग्गज चल रहा है, उसको देखते हुए वह इस पड़ाव को भी हासिल कर लेंगे।
ये भी पढ़ें- वेलिंगटन में इतिहास रचने के करीब अर्शदीप सिंह, ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय