Krunal Pandya, Team India: हार्दिक पांड्या के बड़े भाई क्रुणाल पांड्या साल 2021 में आखिरी बार भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से खेलते दिखाई दिए थे। उसके बाद से उन्हें वापसी का मौका नहीं मिला है।

लेकिन बीते कुछ दिनों से खबरें आ रही थीं कि वो 13 सितंबर से शुरू होने जा रही भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा बन सकते हैं। मगर उन्हें फिर मौका नहीं मिला है, जिस वजह से उनका दिल टूट गया और उन्होंने एक इंस्टा स्टोरी साझा की।

साल 2021 से Krunal Pandya को नहीं मिला है मौका

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से क्रुणाल पांड्या ने आखिरी बार साल 2021 में खेला था। साल 2018 में डेब्यू करने के बाद से लेकर 2021 तक उन्होंने वनडे क्रिकेट में 5 मैचों की 4 पारियों में 130 रन और 19 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 10 पारियों में 124 रन बनाए।

दोनों फॉर्मेट में क्रमशः उन्होंने 2 और 15 विकेट भी लिए हैं। लास्ट कुछ सालों में उन्होंने डोमेस्टिक और आईपीएल में भी काफी दमदार प्रदर्शन किया है। लेकिन इसके बावजूद जब उन्हें मौका नहीं मिला उनका दिल टूट गया है।

यह भी पढ़ें: रोहित-धोनी समेत कई स्टार खिलाड़ियों को किया नजरअंदाज, चेतेश्वर पुजारा ने चुने अपने 13 बेस्ट प्लेयर

क्रुणाल का टूटा दिल

मीडिया में लास्ट कुछ दिनों से लगातार चर्चा चल रही थी कि क्रुणाल पांड्या वापसी करेंगे। लेकिन जब बोर्ड ने आगामी टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान किया तो उन्हें मौका नहीं मिला और इसके कुछ समय बाद दुःखी मन से उन्होंने एक इंस्टा स्टोरी साझा करते हुए लिखा "उम्मीद अभी जिन्दा है।"

अपने इस स्टोरी के जरिए उन्होंने यह जाहिर किया कि वो अभी भी भारत की ओर से खेलना चाहते हैं और वापसी का इंतज़ार कर रहे हैं। उन्हें टीम में मौका नहीं मिलने से फैंस भी बहुत दुःखी हैं। चूंकि लास्ट कुछ समय में उन्होंने उम्मीद से कई गुना बेहतर प्रदर्शन किया है।

इन-इन खिलाड़ियों को मिला अफगानिस्तान टी20 सीरीज में मौका

बताते चलें कि भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए BCCI ने टीम इंडिया के स्क्वाड में कप्तान श्रेयस अय्यर और उपकप्तान तिलक वर्मा के अलावा अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल को मौका दिया है। हालांकि रेड्डी, सुंदर, बुमराह और हर्षित अभी पूरी तरह से फिट नहीं हैं। ऐसे में सीरीज मिस भी कर सकते हैं। चूंकि बीसीसीआई ने उन्हें अभी मौका तो दिया है। मगर साथ में यह भी कहा है कि उनका खेलना फिटनेस क्लियरेंस पर निर्भर है।

भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल।

फिटनेस क्लियरेंस पर निर्भर: नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा।

भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल

पहला टी20 मैच: 13 सितंबर 2026, अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली
दूसरा टी20 मैच: 15 सितंबर 2026, अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली
तीसरा टी20 मैच: 17 सितंबर 2026, अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली।

यह भी पढ़ें: "वापसी तय है!" एशियन गेम्स से पहले टीम में कमबैक को लेकर ऋतुराज गायकवाड़ ने किया बड़ा ऐलान