Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत इस साल 14 सितंबर, सोमवार को रखा जाएगा। यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। धार्मिक मान्यता के अनुसार सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना से यह व्रत रखती हैं, जबकि अविवाहित कन्याएं मनचाहा जीवनसाथी पाने की इच्छा से व्रत करती हैं।
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इस बार हरतालिका तीज का दिन कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ रह सकता है। इन राशियों के जातकों को करियर, आर्थिक स्थिति और रिश्तों में सकारात्मक बदलाव के संकेत मिल सकते हैं।
मिथुन राशि
हरतालिका तीज मिथुन राशि के जातकों के लिए करियर के लिहाज से अच्छी साबित हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या कोई नया अवसर मिल सकता है। कारोबार से जुड़े लोगों को भी लाभ मिलने के संकेत हैं।
धन: आय के नए स्रोत बन सकते हैं और आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है।
प्रेम: रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और पार्टनर का सहयोग मिलेगा।
उपाय: माता पार्वती को हरे रंग की चूड़ियां या हरे फल अर्पित करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक मामलों में राहत लेकर आ सकता है। लंबे समय से चली आ रही कोई आर्थिक परेशानी कम हो सकती है। सही योजना बनाकर आगे बढ़ने से फायदा मिलेगा।
करियर: काम में नई जिम्मेदारी मिल सकती है और आपकी मेहनत की सराहना होगी।
धन: निवेश या बचत से जुड़े मामलों में लाभ के अवसर बन सकते हैं।
प्रेम: वैवाहिक जीवन में प्रेम और समझ बढ़ेगी।
उपाय: शिव-पार्वती की पूजा कर लाल फूल अर्पित करें।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए हरतालिका तीज का समय सफलता और सम्मान दिलाने वाला माना जा रहा है। नौकरी में पद और प्रतिष्ठा बढ़ने के संकेत हैं। परिवार में भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
करियर: नई जिम्मेदारी या तरक्की का मौका मिल सकता है।
धन: आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग हैं।
प्रेम: दांपत्य जीवन में सुख और सहयोग बढ़ेगा।
उपाय: भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करें और माता पार्वती की पूजा करें।
मेष राशि भी रहेगी खास
कुछ ज्योतिषीय रिपोर्टों में मेष राशि को भी हरतालिका तीज के शुभ प्रभाव वाली राशियों में शामिल किया गया है। इस राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिल सकता है और सामाजिक प्रतिष्ठा के साथ आर्थिक स्थिति में भी सुधार के संकेत हैं।
यह भी पढ़ें: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुंबई दौरा आज, एशियाटिक सोसाइटी से राजभाषा सम्मेलन तक रहेगा कार्यक्रम