Aaj Ka Panchang 11 September 2026: 11 सितंबर 2026, शुक्रवार का दिन पंचांग के लिहाज से खास रहने वाला है। आज भाद्रपद अमावस्या तिथि है, जिसके बाद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा शुरू होगी। पंचांग के अनुसार आज तिथि, नक्षत्र, योग, करण, चंद्र राशि, सूर्योदय और सूर्यास्त का क्या समय रहेगा, यह जानना जरूरी है। इसके साथ ही अगर आप आज कोई शुभ काम करने की योजना बना रहे हैं तो अभिजीत मुहूर्त, ब्रह्म मुहूर्त, अमृत काल और राहुकाल का समय भी जरूर जान लें। यहां पढ़ें 11 सितंबर का पूरा पंचांग और दिनभर के सभी महत्वपूर्ण शुभ-अशुभ समय की जानकारी।
आज का पंचांग/ Aaj Ka Panchang
* दिन: शुक्रवार
* तारीख: 11 सितंबर 2026
* मास: भाद्रपद
* पक्ष: अमावस्या के बाद शुक्ल पक्ष
* तिथि: अमावस्या सुबह 8:56 बजे तक, इसके बाद प्रतिपदा
* नक्षत्र: पूर्वाफाल्गुनी दोपहर 1:16 बजे तक, फिर उत्तराफाल्गुनी
* योग: साध्य शाम 5:01 बजे तक, इसके बाद शुभ
* करण: किस्तुघ्न सुबह 8:57 बजे तक, फिर बव
* चंद्र राशि: सिंह, शाम 7:08 बजे के बाद कन्या
* सूर्य राशि: सिंह
* सूर्योदय: सुबह 6:16 बजे
* सूर्यास्त: शाम 6:31 बजे
आज के शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:40 से 5:28 बजे तक
अमृत काल: सुबह 5:49 से 7:23 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:59 से दोपहर 12:48 बजे तक
आज का राहुकाल
शुक्रवार को राहुकाल सुबह 10:51 बजे से दोपहर 12:23 बजे तक रहेगा। इस दौरान शुभ कार्य शुरू करने से बचने की सलाह दी जाती है।
आज क्या करें?
भाद्रपद अमावस्या के दिन स्नान, दान, पितरों का स्मरण और दीपदान का विशेष महत्व माना जाता है। जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र या अपनी क्षमता के अनुसार दान करना शुभ माना जाता है।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. TNP News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।
यह भी पढ़ें: PM मोदी से राहुल गाँधी तक, नेताओं पर चढ़ा 80s का खुमार, कई सितारों के रेट्रो लुक ने भी मचाई धूम