भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 जून, बुधवार को लखनऊ में खेला जाएगा। भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज में 2-0 की ऐसी बढ़त हासिल करना चाहेगी, जिसके बाद अफगानिस्तान इस सरीज को जीत नहीं पाएंगी। बता दें कि पहले वनडे में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात विकेट से जीत दर्ज की थी।

गुरनूर बराड़ ने पहले मैच में मचाया था धमाल

धर्मशाला में खेले गए पहले मुकाबले में युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने अपने डेब्यूटेंट मैच में तीन विकेट लेकर सभी का ध्यान खींचा था। वहीं कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 84 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया था। अब दोनों टीमें लखनऊ पहुंच चुकी हैं और दूसरे मैच के लिए तैयार हैं।

क्या टीम इंडिया अपनी संयोजन में बदलाव करेगी?

भारत फिलहाल मजबूत स्थिति में दिखाई दे रहा है। ऐसे में टीम प्रबंधन कुछ खिलाड़ियों को मौका देने के उद्देश्य से प्लेइंग इलेवन में एक-दो बदलाव कर सकता है। फिलहाल यशस्वी जायसवाल, कुलदीप यादव और प्रिंस यादव टीम में शामिल होने के बावजूद पहले मैच में अंतिम एकादश का हिस्सा नहीं थे।

यशस्वी जायसवाल को वनडे में मिल सकता है अवसर

यशस्वी जायसवाल को वनडे टीम में अवसर मिलने की चर्चा काफी समय से हो रही है। हालांकि पहले मैच में तीसरे नंबर पर ईशान किशन को बल्लेबाजी का मौका दिया गया और उन्होंने 34 रनों की उपयोगी पारी खेलकर अपनी दावेदारी मजबूत कर ली। ऐसे में यशस्वी को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।

प्रिंस यादव को मिलेगा मौका?

घरेलू क्रिकेट और आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद प्रिंस यादव पर भी नजरें बनी हुई हैं। हालांकि उनका पदार्पण तभी संभव दिखता है जब तेज गेंदबाजी इकाई में बदलाव किया जाए। गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा या अर्शदीप सिंह में से किसी एक को आराम मिलने पर ही उनके लिए जगह बन सकती है।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

 * रोहित शर्मा

* शुभमन गिल (कप्तान)

* ईशान किशन

* श्रेयस अय्यर

* केएल राहुल

* वाशिंगटन सुंदर

* नीतीश कुमार रेड्डी

* हर्ष दुबे

* गुरनूर बराड़

* अर्शदीप सिंह

* प्रिंस यादव

 

 

Written By Toshi Shah