Sanjay Dutt on Trishala 38th Birthday: बॉलीवुड स्टार संजय दत्त अपनी बेटी त्रिशाला के 38वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया। सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम पोस्ट में संजय ने लिखा, 'तुम चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हो जाओ, हमेशा मेरी छोटी बच्ची ही रहोगी। जन्मदिन मुबारक हो @trishaladutt, हमेशा तुमसे प्यार करता रहूंगा।' आगे उन्होंने त्रिशाला के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की। जिनमें पिता-बेटी का प्यारा रिश्ता साफ़ झलक रहा था।

 एक लाइसेंस्ड साइकोथेरेपिस्ट हैं त्रिशाला

बता दें, त्रिशाला,संजय दत्त और उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी हैं। वह एक लाइसेंस्ड साइकोथेरेपिस्ट हैं जो एंग्जायटी,डिप्रेशन,नशीले पदार्थों की लत, OCD और रिलेशनशिप,शादी या परिवार से जुड़ी समस्याओं के इलाज में माहिर हैं।

आखिरी बार संजय दत्त को कब देखा गया?

संजय दत्त को आखिरी बार 'आखिरी सवाल' में देखा गया था। इस फ़िल्म को नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले फ़िल्ममेकर अभिजीत मोहन वारंग ने डायरेक्ट किया है और निखिल नंदा ने इसे पेश किया है। इसे निखिल नंदा और संजय दत्त ने प्रोड्यूस किया है। और इसकी कहानी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं। इससे पहले, संजय को 'धुरंधर' फ़्रैंचाइज़ी में SP (सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस) चौधरी असलम खान के रोल के लिए तारीफ मिली थी।

'धुरंधर' हिंदी सिनेमा की थिएटर सफलताओं में से एक

Jio Studios द्वारा प्रस्तुत और B62 Studios द्वारा निर्मित, 'धुरंधर' 5 दिसंबर, 2025 को भारत में रिलीज़ हुई थी। तब से यह हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी थिएटर सफलताओं में से एक बन गई है। इस फ़िल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, राकेश बेदी, आर. माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे दमदार कलाकार शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज! विधानसभा के पास मचा हंगामा,वाटर कैनन से खदेड़ा

3,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार

फिल्म की दूसरी कड़ी, धुरंधर: द रिवेंज, मार्च 2026 में रिलीज हुई और इसने फ्रेंचाइजी की वैश्विक सफलता को और भी बढ़ा दिया। बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन के साथ, इस सीरीज ने दुनिया भर में 3,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया, और यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय फिल्म फ्रेंचाइजी बन गई।

Written By: Geeta Sharma