खबर लद्दाख से हैं। जहा कारगिल इलाके में एक चेकपोस्ट पर एक लड़की का सुरक्षाकर्मियों से बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह लड़की बार-बार कहती सुनी जा रही है कि वह Gen Z हैं और यह सब बर्दाश्त नहीं करेगी। इस वीडियो पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने तंज कसते हुए कहा कि 'हम Gen Z हैं' अब 'जानते नहीं मेरे बाप कौन हैं' के नए वर्जन जैसा होता जा रहा है। वीडियो में कुछ पर्यटक लड़की का समर्थन करते और उसका हौसला बढ़ाते भी दिखाई देते हैं। देखते ही देखते लड़की का यह अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

पाबंदियों पर उठाए कई सवाल
लड़की ने चेकपोस्ट पर लगाई गई पाबंदियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोग पैसे खर्च करके लद्दाख घूमने आते हैं, ऐसी परेशानियां झेलने के लिए नहीं। वीडियो में वह कहती है कि ‘हम लोग पैसे देकर घूमने आते हैं, ये सब टॉलरेट करने नहीं आते।’ उसने यह भी आरोप लगाया कि इस तरह की पाबंदियां पहले कश्मीरियों के साथ होती थीं और अब बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी इसका सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें:क्रिकेट नहीं, आज हॉकी के मैदान पर होगा महामुकाबला, भारत-पाक की भिड़ंत में किसका पलड़ा भारी?

‘जानते नहीं मेरा बाप कौन हैं’ का नया वर्ज़न ‘Gen Z’ हैं
वही इस वायरल वीडियो पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि ‘हम Gen Z हैं’ अब ‘जानते नहीं मेरा बाप कौन हैं’ कहने जैसा बन गया है। Gen Z के प्रति बनी अच्छी छवि को खराब करने का सबसे तेज़ तरीका है कि ज़रा सी भी ठेस पहुंचने पर इसे धमकी की तरह इस्तेमाल किया जाए।

लड़की ने क्यों उठाई सुरक्षा व्यवस्था की बात
बता दें कि यह घटना 25 जुलाई की बताई जा रही है। जिस दिन रक्षा मंत्री और सेना प्रमुख की जोजिला-गुमरी मार्ग से आवाजाही प्रस्तावित थी। वही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों को पहले हवाई मार्ग से जाना था, लेकिन खराब मौसम के कारण यात्रा की योजना में बदलाव करना पड़ा। इसके बाद गुमरी से कारगिल की ओर सड़क मार्ग से आगे बढ़ने का कार्यक्रम बना। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर रास्ते में कुछ समय के लिए यातायात रोक दिया गया। इसी वजह से पर्यटकों समेत कई लोग चेकपोस्ट के पास फंस गए और उन्हें इंतजार करना पड़ा। वायरल वीडियो में लड़की दावा करती है कि पर्यटकों को करीब पांच घंटे से रोका गया था। इसी बात को लेकर उसका गुस्सा सुरक्षाकर्मियों पर फूट पड़ा।

यह भी पढ़ें:Kim Kardashian और Lewis Hamilton का रोमांटिक अंदाज, बीच वेकेशन की तस्वीरों ने मचाई हलचल

लोगो ने भी दी प्रतिक्रिया
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया दी। कुछ लोगो ने लड़की के गुस्से को पर्यटकों की परेशानी की आवाज बताई तो वही कुछ लोगो ने कहा कि संवेदनशील इलाके में वीवीआईपी और सैन्य आवाजाही के दौरान सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होती है और ऐसे समय पर प्रतिबंधों का पालन करना जरूरी है।
Written By: Shivani Gupta