पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की बड़ी जीत ने न केवल देश में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ध्यान आकर्षित किया है। इस राजनीतिक बदलाव की गूंज अमेरिका तक सुनाई दी, जहां राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को बधाई संदेश भेजा।
ट्रंप ने अपने संदेश में कही ये बात
ट्रंप ने अपने संदेश में कहा कि यह जीत जनता के भरोसे और मजबूत नेतृत्व की मिसाल है। उन्होंने भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था की भी सराहना करते हुए इसे वैश्विक स्तर पर प्रेरणादायक बताया।
राजनीतिक विशेषज्ञों ने कही ये बात
राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में यह परिणाम भारतीय राजनीति के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है। इसका प्रभाव आने वाले चुनावों और राष्ट्रीय राजनीतिक समीकरणों पर भी पड़ सकता है।
पीएम मोदी ने जनता का किया आभार व्यक्त
वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने इस जीत पर राज्य की जनता का आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया कि अब पश्चिम बंगाल विकास के एक नए चरण में प्रवेश करेगा। उन्होंने पहले से ही इस जीत को लेकर विश्वास जताया था, जो अब वास्तविकता बन गया है।
207 सीटों से बीजेप ने की जीत हासिल
चुनावी आंकड़ों पर नजर डालें तो बीजेपी ने कुल 207 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि तृणमूल कांग्रेस को 80 सीटों से संतोष करना पड़ा। कांग्रेस को सिर्फ 2 सीटें मिलीं। अन्य दलों में एजेयूपी को 2, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) को 1 और एआईएसएफ को 1 सीट पर जीत मिली।
Written By Toshi Shah