जहां मानसून के आने से प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, तो वहीं दूसरी तरफ विदेशों में हीटवेव का खतरा मंडरा रहा है। राष्ट्रीय मौसम सेवा (NWS) के अनुसार अमेरिका में इस हफ्ते लोगों को हीटवेव का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही अमेरिका के बड़े हिस्से में बहुत तेज गर्मी की लहर आएगी। लू चलने की भी संभावना है।

12 करोड़ लोग होंगे प्रभावित

हीटवेव से तकरीबन 2 करोड़ लोग प्रभावित होंगे। NWS ने आगे बताया कि दिन में भारी गर्मी पड़ेगी और रात में इतनी गर्मी होगी कि सांस लेना मुश्किल हो जाएगा। दरअसल, अमेरिका में 4 जुलाई को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। इस दिन अमेरिका में राष्ट्रीय अवकाश रहता है। आपकों बता दें, अमेरिकी इस दिन को 1776 में ब्रिटेन से आजादी के रूप में मनाते हैं।

ओंटारियो में तापमान 37 डिग्री तक!

मंगलवार से कनाडा के कई हिस्सों में तेज गर्मी शुरू हो गई है। ओंटारियो में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। कहा जा रहा कि अमेरिका में पूर्वी तट से लेकर देश के बीच वाले इलाकों तक बड़े क्षेत्र में यह तेज गर्मी पड़ने वाली है। NWS के अनुसार यह गर्मी आगे बढ़कर ओहियो घाटी और पूर्वी तट की ओर जाएगी। और तापमान की बात करें तो 35 से 40.6 डिग्री सेल्सियस तक रहने वाला है।

टूट सकते हैं तापमान के रिकॉर्ड

नमी ज्यादा होने से हीट इंडेक्स 100 से 115 फारेनहाइट (38C-46C) तक पहुंच सकता है। यहां तक गुरुवार और शुक्रवार को कई जगहों पर तापमान के रिकॉर्ड टूट सकते हैं। वहीं, न्यूयॉर्क सिटी में मेयर जोहरान ममदानी ने इमरजेंसी प्लान शुरू कर दिया है। साथ ही पूरे शहर में सैकड़ों कूलिंग सेंटर खोल दिए गए हैं।

Written By: Geeta Sharma