बीते दिन यानी बुधवार, 29 अप्रैल 2026 को पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के साथ ही देश के पांच क्षेत्रों—असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी—में विधानसभा चुनाव प्रक्रिया पूरी हो गई। मतदान समाप्त होते ही विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल सामने आए, जिनसे संभावित नतीजों की तस्वीर बनने लगी है। वहीं, एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक, केरलम में कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन UDF पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाता नजर आ रहा है। जबकि तमिलनाडु में सत्तारूढ़ मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की पार्टी डीएमके के नेतृत्व वाला गठबंधन एक बार फिर से सत्ता में लौट सकती है।
पश्चिम बंगाल का रुझान
एग्जिट पोल संकेत देते हैं कि भारतीय जनता पार्टी इस बार बढ़त बना सकती है और बहुमत के करीब या उससे ऊपर जा सकती है। दूसरी ओर, ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस को पहले की तुलना में कमजोर स्थिति में दिखाया जा रहा है। हालांकि कुछ सर्वे अब भी टीएमसी की मजबूत वापसी का संकेत देते हैं, जिससे मुकाबला कड़ा बना हुआ है।
मैट्रिज - BJP को 146-161, TMC को 125-140, अन्य को 6-10 सीटें मिल सकती हैं।
चाणक्य स्ट्रैटजीज – BJP को 150-160, TMC को 130-140, अन्य को 6-10 सीटेंय़
प्रजा पोल्स – BJP को 178-208, TMC को 85-110, अन्य को 0-5 सीटें।
पोल डायरी – BJP को 142-171, TMC को 99-127, अन्य को 5-9 सीटें।
पी-मार्क – BJP को 150-175, TMC को 118-138, अन्य को 2-6 सीटें।
पीपल्स पल्स - BJP को 95-110, TMC को 178-189, अन्य को 1-3 सीटें मिल सकती हैं।
असम की स्थिति
असम में एग्जिट पोल के अनुसार हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में भाजपा सरकार दोबारा बनती नजर आ रही है। वहीं कांग्रेस पिछड़ती दिखाई दे रही है।
मैट्रिज - BJP को 88-98, INC को 22-32, अन्य को 3-5 सीटें मिल सकती हैं।
चाणक्य स्ट्रैटजीज – BJP को 85-95, INC को 25-32, अन्य को 6-12 सीटें।
पोल डायरी – BJP को 86-101, INC को 15-26, अन्य को 3-7 सीटें।
Axis My India – BJP को 88-100, INC को 24-36, अन्य को 0 सीटें।
तमिलनाडु का अनुमान
तमिलनाडु में एम.के. स्टालिन की डीएमके फिर से सत्ता में लौट सकती है। कुछ सर्वे में विपक्षी एआईएडीएमके को चुनौती देते हुए दिखाया गया है, जबकि कुछ अनुमानों में नई पार्टी टीवीके को भी उल्लेखनीय सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।
मैट्रिज – DMK को 122-132, AIADMK को 87-100, TVK को 10-12, अन्य को 10-18 सीटें।
चाणक्य स्ट्रैटजीज – DMK को 145-160, AIADMK को 50-65, TVK को 00, अन्य को 18-26 सीटें।
पोल डायरी – DMK को 148-168, AIADMK को 61-81, TVK को 00, अन्य को 01-09 सीटें।
प्रजा पोल – DMK को 148-168, AIADMK को 61-81, TVK को 00, अन्य को 01-09 सीटें।
इंडिया टुडे-Axis My India – DMK को 92-110, AIADMK को 22-32, TVK को 98-120, अन्य को 00 सीटें।
केरलम में क्या संकेत
केरल में एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ गठबंधन बढ़त में दिख रहा है। वहीं सत्तारूढ़ वामपंथी गठबंधन एलडीएफ पीछे रह सकता है।
मैट्रिज – LDF+ को 60-65, INC+ को 70-75, BJP को 00, अन्य को 05-09 सीटें।
चाणक्य स्ट्रैटजीज – LDF+ को 58-64, INC+ को 72-80, BJP को 00, अन्य को 03-07 सीटें।
पीपल्स पल्स – LDF+ को 55-65, INC+ 75-85, BJP को 00-03, अन्य को 00 सीटें।
इंडिया टुडे-Axis My India – LDF+ को 49-62, INC+ को 78-90, BJP को 00-03, अन्य को 00 सीटें।
पुडुचेरी की तस्वीर
पुडुचेरी में भी एग्जिट पोल भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन को बढ़त देते हैं, जबकि कांग्रेस गठबंधन पीछे रह सकता है।
प्रजा पोल – BJP+ को 19-25, INC+ को 06-08, अन्य को 00 सीटें।
इंडिया टुडे-Axis My India – BJP+ को 16-20, INC+ को 06-08, अन्य को 03-07 सीटें मिल सकती हैं।
Written By Toshi Shah