वरुण धवन और पूजा हेगड़े की आने वाली कॉमेडी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है का ट्रेलर आज रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही और सभी ने शूटिंग से जुड़े मजेदार अनुभव भी साझा किए।
पूजा आज जैसी नहीं दिखती थीं- वरुण
इसी दौरान वरुण धवन ने एक ऐसा खुलासा किया, जिसने वहां मौजूद लोगों को हैरान भी किया और हंसने पर मजबूर भी कर दिया, उन्होंने बताया कि वह और पूजा हेगड़े बचपन में एक ही स्कूल में पढ़ते थे। वरुण के मुताबिक, “शायद बहुत लोगों को यह पता नहीं होगा कि मैं और पूजा एक ही स्कूल से हैं। हम साथ ही पढ़े हैं। उस समय पूजा आज जैसी नहीं दिखती थीं।” उनकी इस बात पर पूरे हॉल में ठहाके गूंज उठे और माहौल हल्का-फुल्का हो गया।
पूजा हेगड़े की करियर की सफर
अगर करियर की बात करें तो पूजा हेगड़े ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत 2012 की तमिल फिल्म मुगामूडी से की थी। इसके बाद उन्होंने साउथ फिल्मों में काम करते हुए अपनी पहचान बनाई और फिर बॉलीवुड में 2016 में मोहनजोदड़ो से कदम रखा, जिसमें उनके साथ ऋतिक रोशन नजर आए थे।
वरुण धवन की फिल्म शुरुआत
वहीं वरुण धवन ने भी 2012 में स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसमें आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी मुख्य भूमिकाओं में थे।
फिल्म में ये स्टार भी
नई फिल्म में मृणाल ठाकुर, चंकी पांडे, मनीष पॉल और राकेश बेदी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और ट्रेलर को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
Written By Toshi Shah