Uttar Pradesh News : कहते हैं गुस्से में आदमी कई बार ऐसा कदम उठा लेता है, जिसमें वह खुद के साथ-साथ अपने परिवार को भी खतरे में डाल देता है। ऐसा ही कुछ गुरुवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर में हुआ। जहां एक शख्स ने पारिवारिक कलह के कारण गुस्से में आकर खुद के साथ अपने परिवार को भी खत्म कर लिया। स्टेट बैंक में अच्छे पद पर तैनात मानस ने गुरुवार को मशहूर यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन ICICI ब्रांच में तैनात अपनी पत्नी दिव्या की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद मानस ने अपनी मानसिक तौर से बीमार अपनी बहन को भी गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद मानस ने कुछ देर बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के सामने चौंकाने वाली बात सामने आई


चंद समय के तीन जिंदगियां आचानक खत्म हो गई। इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि मानस ने तीन अलग-अलग पिस्तौल का इस्तेमाल कर इस पूरे हत्याकांड को अंजाम दिया था। मानस ने शायद इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम देने के लिए पहले से कहानी तैयार कर ली थी। मानस के पिता बैंक में अधिकारी थे। मानस खुद भी एसबीआई में अधिकारी था। पत्नी दिव्या भी आईसीआईसीआई बैंक में अच्छे पद पर थीं। लेकिन इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल पुलिस के सामने यही खड़ा कर दिया था। क्योंकि परिजनों से पूछताछ की गई थी। जिसमें पुलिस के सामने चौंकाने वाली बात सामने आई वो यह कि मानस अपनी बहन से बहुत प्यार करता था। अपने माता-पिता के देहांत और शादी के बाद भी मानस ने अपनी बहन को खुद से अलग नहीं करा। वह उसकी देखभाल एक बच्चे की तरह करता था। उसका ध्यान रखता था। 10 महीना पहले पत्नी दिव्या जब माइके चली गई थी तब भी मानस अपनी बहन को लेकर किराए के मकान में चला गया था।पत्नी दिव्या के मानस से अलग होने का मुख्य कारण मानस की बहन थी, क्योंकि मानस कहीं घूमने भी जाता था तो अपनी बहन को साथ लेकर जाता था। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि दिव्या को यह पंसद नहीं था। दिव्या का मानस की बहन के प्रति नकारात्मक रवैया देखने को मिलता था। यही बड़ी वजह थी बीते 10 महीनों से मानस की पत्नी उससे अलग रहती थी।

परिवार में दखलंदाजी के कयास

मानस ने अपने फोन पर लगाए स्टेटस पर अपनी पत्नी की बहन और साढू के लिए लिखा कि वह सब कुछ जानते हैं। पुलिस का मानना है कि लोग मानस और उसकी पत्नी के साथ -साथ बहन के जीवन में दखलअंदाजी कर रहे थे। लेकिन यह सब सहते हुए आखिरकार मानस के सब्र का बांध टूट चुका था। इसलिए उसने खौफनाक कदम उठाते हुए खुद के साथ पत्नी और बहन के जीवन को खत्म कर लिया।

मानस की बहन के कारण दिव्या हुई थी अलग

क्योंकि मानस पर उसकी बहन की जिम्मेदारी थी, जिसे वह पूरा भी कर रहा था। लेकिन वह अपनी पत्नी से भी अटूट प्रेम करता था। शायद इसी धर्म संकट के बीच मानस फंस चुका था और परेशान था। मानस के मामा ने पुलिस को बताया कि कोर्ट में दोनों ने अपनी-अपनी बात कही। शादी के कुछ साल दोनों का जीवन खुशहाल चल रहा था। दोनों एक दूसरे का ध्यान रखते थे। लेकिन 2 साल बाद मानस की बहन की अचानक तबीयत खराब रहने लगी। इसे लेकर दिव्या घबराने लगी। और एक दिन मानस से अलग रहने की बात कही। क्योंकि मानस अपनी बहन को एक पिता की कमी महसूस नहीं होने देना चाहता था। इसी असमंजस की स्थिति में घिरे मानस ने अपनी बहन को अलग नहीं किया। मानस ने कोर्ट में खुद के रिश्ते को बचाने की बात रखी। लेकिन दिव्या ने साथ रहने से इंकार कर दिया। 8 साल बाद रिश्ता टूटने तक बात पहुंची। 18 अगस्त को दोनों कोर्ट में आमने-सामने पहुंचे। मानस ने पत्नी को घर वापस चलने की बात कही लेकिन दिव्या ने मना कर दिया।

 

यह भी पढ़ें: थर्ड डिग्री केस में बड़ा एक्शन, मेरठ SSP ने किसान से मारपीट मामले में 8 पुलिसकर्मियों पर की कार्रवाई