Madhya Pradesh : परिवार संग महाकाल के दर्शन को निकली यूपी के हाथरस की रहने वाली यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय और उनकी मां की सड़क हादसे में मौत हो गई। सोमवार की देर रात वह मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल जाने के लिए कार से निकली थी। छवि की मां व पिता समेत 5 लोग कार में मौजूद थे। अचानक कार बेकाबू होकर आगे जा रहे ट्रक में जा घुसी। इस हासमें में छवि और मां ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जब्कि छवि के पिता, समधी और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सभी को बड़ौद जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया था। ताजा जानकारी के मुताबिक छवि के पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मां और बेटी दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है।
महाकाल के दर्शन करने जा रही थी छवि
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के महौखास गांव में रहने वाली 23 वर्षीय छवि वार्ष्णेय पेशे से एक फेमस यूट्यूबर थी। छवि के यूट्यूब पर 7 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर थे। पिता श्यामलाल, मां सारिका, उनके समधी सूरजपाल और ड्राइवर सचिन महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन रवाना हुए थे। मंगलवार की सुबह उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर रामाखेड़ी गांव के पास अचानक उनकी गाड़ी ने संतुलन खो दिया। जिससे उनकी गाड़ी आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना भयावय ता कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में छवि और उनकी मां सारिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता श्यामलाल उनके समधी सूरजापल और ड्राइवर सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए। एनएचएआई की एंबुलेंस द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मृत मां-बेटी के शव अस्पताल बड़ौद में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर विजेंद्र चूड़िहार ने घायलों का प्राथमिक इलाज किया। जिसके बाद गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल आगर रेफर कर दिया गया है।
साल 2021 में शुरू किया था यू्ट्यूब चैनल
इस पूरे मामले में बड़ौद पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं छवि के चेचेरे भाई सचिन वार्ष्णेय ने जानकारी देते हुए बताया कि, वह बचपन से ही प्रतिभाशाली थीं, उसने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की है। पढ़ाई में भी हमेशा अव्वल रहती थीं, उनमें शुरू से ही कुछ अलग करने का जुनून था। छवि ने वर्ष 2021 में अपने यूट्यूब चैनल की शुरुआत की थी। जिसमें वह अपनी डेली लाइफ से जुड़े व्लॉग और वीडियो शेयर करती थी। धीरे-धीरे उनके वीडियो को लोगों ने काफी पसंद किया। छवि ने आज ऑनलाइन गेमिंग से संबंधित वीडियो भी बनाने भी शुरू कर दिए थे।
छवि के यूट्यूब चैनल पर थे 7 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर
यूट्यूबर छवि के चैनल पर 7 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर थे। इंस्टाग्राम पर भी छवि के तकरीबन 1 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे। दोनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वह चर्चित सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर बन चुकी थीं। सोशल मीडिया पर छवि के काम को परिवार का भी पूरा सहयोग मिलता था। गांव में पिता श्यामलाल किराने की दुकान चलाते हैं। छवि को आगे बढ़ने के लिए परिवार ने हमेशा प्रोत्साहित किया। लेकिन हादसे में जान गंवाने वाली छवि के गांव में मातम का माहौल पसरा हुआ है।
यह भी पढ़ें: श्रमिकों के लिए योगी सरकार का खास तोहफा...मुफ्त इलाज के साथ खोला सुविधाओं का खजाना