DELHINEWS: राजधानी दिल्ली में संसद के मानसून सत्र का आज 18वां दिन है। विपक्ष लगातार कई दिनों से संसद परिसर में गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली पुलिस द्वारा स्टूडेंट पर किए लाठीचार्ज को लेकर जवाबदेही की मांग कर रहे हैं। आज विपक्ष के विरोध व बार बार सवाल पूछने को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने विपक्ष के तमाम सवालों का जवाब देने की बात कही है। इसके साथ ही अमित शाह ने संसद परिसर में मीडिया से भी बातचीत में उन्होंने इसका जिक्र किया।


पत्र में गृह मंत्री अमित शाह ने क्या लिखा

 

Image


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र में लिखा कि, "आप जानते हैं कि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सरकार की ओर से बिज़नेस एडवाइज़री कमेटी की बैठक के दौरान NEET परीक्षा को लेकर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर संसद में चर्चा करने पर सहमति जताई है। मैं यह भी बताना चाहूंगा कि विपक्ष की मांग से पहले ही,संसद के मौजूदा सत्र के दौरान 'सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा हुई थी। फिर भी उस समय सदन में विपक्ष के किसी भी सदस्य ने NEET परीक्षा के बारे में कोई विचार व्यक्त नहीं किया था। इसके बावजूद,सरकार इस मुद्दे पर फिर से चर्चा करने के लिए तैयार है। मेरा आपसे अनुरोध है कि आप विपक्ष से सलाह-मशविरा करें और आपसी सहमति के आधार पर आज से ही चाहे दिनों या घंटों के हिसाब से जितना समय आप उचित समझें,उतना समय निर्धारित करें। मेरी योजना है कि इस मुद्दे पर चर्चा में भाग लेने के लिए निर्धारित समय के दौरान मैं सदन में मौजूद रहूं और विपक्ष द्वारा उठाए गए सभी सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हूं।


मीडिया को क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह


मानसून सत्र के 18वें दिन गृह मंत्री अमित शाह ने मीडिया को बयान देते हुए कि, लापता और भाग गए जैसे शब्द अब भारत में सार्वजनिक और संसदीय जीवन में लगातार सुनाई दे रहे हैं। गृह मंत्री ने यह भी कहा कि, मैं सत्र शुरू होने के बाद से लगातार संसद आ रहा हूं और अपने कमरे में बैठता हूं। लेकिन विपक्ष की तरफ से बार-बार दोनों सदनों की कार्यवाही में रूकावट आ रही है। क्या कर सकते हैं? इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह ने यह भी कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार किसी भी विषय पर चर्चा करने के लिए तैयार है। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष संसद की कार्रवाई चलने दे।

यह भी पढ़ें: 15 अगस्त से पहले कितनी सुरक्षित है राजधानी...जानिए दिल्ली पुलिस की रणनीति

Written By: Madhvi Tanwar