अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में संकेत दिया है कि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात, खासकर ईरान से जुड़े तनाव के कारण, अपने बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की शादी में जाने को लेकर एक बयान दिया।
समय की परिस्थितियां अनुकूल नहीं-ट्रंप
व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि इस समय हालात बहुत संवेदनशील हैं और उनका ध्यान बड़े वैश्विक मुद्दों पर है। उन्होंने यह भी बताया कि शादी इसी सप्ताहांत बहामास में होने वाली है, लेकिन समय की परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं।
शादी को लेकर ट्रंप ने कही ये बात
ट्रंप ने अपनी बात रखते हुए कहा कि अगर वे शादी में शामिल होते हैं तो आलोचना होगी और अगर नहीं जाते हैं तो भी सवाल उठाए जाएंगे, उन्होंने यह टिप्पणी मीडिया की आलोचना के संदर्भ में की और इसे “फेक न्यूज” से जोड़ते हुए अपनी नाराजगी भी जताई।
परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शादी में होंगे शामिल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की शादी एक निजी समारोह में होगी, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। समारोह को सीमित और निजी रखा गया है।
ट्रंप ने अभी तक नहीं किया स्पष्ट
फिलहाल ट्रंप ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि वे शादी में जाएंगे या नहीं, लेकिन उन्होंने माना कि मौजूदा परिस्थितियों में वहां जाना उनके लिए मुश्किल हो सकता है।
Written By Toshi Shah