Today Punjab Shutdow: पंजाब में आज यानी की 21 अगस्त को सिख संगठन ने 'बंद' का आह्वान किया है। यह आह्वान सिख कैदियों की रिहाई की मांग को लेकर 'कौमी इंसाफ मोर्चा' ने सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक के लिए किया है। जिसके चलते अमृतसर शहर में पुलिस बल तैनात किया गया है। कई सिख संगठनों ने इस बंद का समर्थन किया है। ADCP हरपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, यहां सभी बाज़ार बंद हैं। अमृतसर के सभी इलाकों में पुलिस बल की तैनाती है। शहर में स्थिति शांतिपूर्ण है। सभी जत्थेबंदियों ने इस बंद का समर्थन किया है।
क्यों किया बंद
आज पंजाब बंद के आह्वान के मद्देनजर मोहाली, अमृतसर, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा और फाजिल्का सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में व्यापक बंद का असर दिखाई दे रहा है। प्रदर्शनकारियों ने ट्रकों और टिपरों का उपयोग करके मोहाली में एयरपोर्ट रोड जैसे प्रमुख मार्गों को अवरुद्ध कर दिया। सिख संगठन द्वारा यह बंद जेल में बंदी सिंह की रिहाई की मांग के लिए बुलाया गया था, यह वही बंदी सिंह हैं जो अपनी सजा पूरी कर चुके हैं, साथ ही जत्थेदार जगतार सिंह हावारा को उनकी बीमार मां से मिलने के लिए पैरोल देने का अनुरोध भी किया गया था। बापू गुरचरण सिंह ने जोर देकर कहा कि यह बंद एक शांतिपूर्ण अपील थी। निजी शिक्षण संस्थान बंद रहे और राजमार्गों के साथ-साथ रेल यातायात भी प्रभावित हुआ, जबकि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था।
मोहाली पुलिस के SP सौरभ जिंदल ने दी जानकारी
'कौमी इंसाफ मोर्चा' की तरफ से सिख कैदियों की रिहाई की मांग को लेकर आज पंजाब भर में सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक 'बंद' (शटडाउन) का आह्वान किया है। इस बंद के आह्वान को देखते हुए चंडीगढ़-मोहाली (पंजाब) बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मोहाली पुलिस के SP सौरभ जिंदल ने कहा- अभी स्थिति शांतिपूर्ण है। मोहाली जिले में कई जगहों पर फोर्स तैनात है। यहां जीरकपुर-चंडीगढ़ बॉर्डर पर भी हमारी फोर्स तैनात है और अभी स्थिति शांतिपूर्ण है।
यह भी पढ़ें: पूर्व PM इमरान खान फिर सलाखों के पीछे... कोर्ट के फैसले के बाद अस्पताल से जेल वापसी