Priyanka Gandhi on Women Reservation Bill: 17 अप्रैल शुक्रवार के दिन संसद में कम वोट मिलने के कारण महिला आरक्षण बिल पास नहीं हो पाया। जिसके बाद से सरकार और विपक्ष एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं।इसके खिलाफ बीजेपी की महिला सासंदों ने देशभर में प्रदर्शन का ऐलान किया है। अब इस मामले पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी का बयान सामने आया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि कल लोकतंत्र की बड़ी जीत हुई है और सरकार की साजिश नाकाम हो गया है।
प्रियंका गांधी ने भाजपा पर निशाना साधा
प्रियंका गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस में महिला आरक्षण बिल पर बयान दिया। प्रियंका ने कहा कि विपक्ष के लिए महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन योजना का समर्थन करना संभव नहीं है। सरकार वाकई गंभीर है तो उसे 2023 के कानून को लागू करना चाहिए। 2023 के महिला आरक्षण कानून को सरकार लागू करती है तो विपक्ष सरकार का समर्थन करेगी। जनता सरकार के बहकावे में नहीं आएगी।
अनिश्चित काल के लिए स्थगित हुआ लोकसभा और राज्यसभा
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शनिवार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई। बता दें, सदन की बैठक 11 बजे शुरू हुई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि 18वीं लोकसभा के इस सत्र में कुल 31 बैठकें हुईं और सदन की कार्यवाही 151 घंटे तथा 42 मिनट तक चली। इस बैठक में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कई अन्य दलों के प्रमुख नेता सदन में मौजूद थे।
Written By: Geeta Sharma