देश के पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में चुनावी प्रक्रिया अलग-अलग चरणों में चल रही है और कई जगह वोटिंग पूरी भी हो चुकी है। केरल, असम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को ही मतदान संपन्न हो गया था। वहीं तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर 23 अप्रैल को वोट डाले गए। पश्चिम बंगाल में भी पहले चरण की वोटिंग हो चुकी है, जबकि दूसरा चरण 29 अप्रैल को होगा।

मतदान प्रतिशत कुछ इस प्रकार

मतदान प्रतिशत की बात करें तो पुडुचेरी में लगभग 89.87%, असम में 85.91%, केरल में 78.27% और तमिलनाडु में 84.69% वोटिंग दर्ज की गई है। पश्चिम बंगाल के पहले चरण में भी करीब 92.88% मतदान हुआ है।

एंग्जिट पोल पर टिकी नजर

अब लोगों की नजर एग्जिट पोल पर टिकी है, जो मतदान खत्म होने के बाद ही जारी किए जाते हैं। चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार, जब तक सभी चरणों की वोटिंग पूरी नहीं हो जाती, तब तक एग्जिट पोल के नतीजे सार्वजनिक नहीं किए जा सकते। इसी वजह से पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को वोटिंग खत्म होने के बाद ही एग्जिट पोल जारी होंगे। आमतौर पर इन्हें उसी दिन शाम 6 बजे के बाद टीवी चैनलों और अन्य माध्यमों पर दिखाया जाता है।

कैसे होते हैं एग्जिट पोल

एग्जिट पोल वास्तव में ऐसे सर्वे होते हैं जो मतदाताओं से वोट डालने के तुरंत बाद, मतदान केंद्रों के बाहर पूछताछ करके तैयार किए जाते हैं। इनका मकसद शुरुआती रुझानों का अंदाजा लगाना होता है, हालांकि ये आधिकारिक नतीजे नहीं होते।

Written By Toshi Shah