टीएनपी न्यूज़
ब्रेकिंग
मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी बड़ी क्रेन, घायलों की संख्या बढ़कर 10 पहुंची हरियाणा में BJP का Gen-Z कनेक्ट, CM सैनी आज युवा उद्यमियों से करेंगे सीधा संवाद बीएनपी नेता मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति चुने गए गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, लद्दाख में हाई कोर्ट की बेंच स्थापित करने को मिली मंजूरी सोरेन सरकार को बड़ा झटका! JPSC परीक्षाओं और नियुक्तियों को रद्द करने के फैसले पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक CM रेखा ने दिल्ली मास्टर प्लान 2047 जारी किया, मनोहर लाल-आशीष सूद भी रहे मौजूद वंदे मातरम्र पर अमित शाह का बयान लखनऊ में डबल मर्डर की वारदात सज्जन कुमार का निधन, तिहाड़ जेल में थे बंद, 84 के सिख दंगों में थे दोषी दिल्ली में CM ने किया जन कौशल केंद्र और स्वास्थ केंद्र का उद्धघाटन
बिजनेस

Tata Safari EV की एंट्री जल्द... शानदार कीमत के साथ मिलेगे कई धांसू फीचर्स

यह SUV ऐसे समय में बाजार में आएगी जब भारतीय ग्राहकों के बीच बड़ी और ज्यादा सीट वाली इलेक्ट्रिक कारों की मांग बढ़ रही है। इसकी सीधी टक्कर Mahindra XEV 9S से होने की उम्मीद है।

Tata Safari EV की एंट्री जल्द... शानदार कीमत के साथ मिलेगे कई धांसू फीचर्स
Auto News

भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में अब बड़ी और ज्यादा सीटों वाली SUV की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। इसी ट्रेंड को देखते हुए Tata Motors अपनी लोकप्रिय Safari का इलेक्ट्रिक वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी की इस नई इलेक्ट्रिक SUV को Safari EV नाम दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसे फेस्टिव सीजन के आसपास भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। Safari EV कंपनी की पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV हो सकती है। इसके जरिए Tata Motors अपने मौजूदा इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो को बड़े SUV सेगमेंट में और मजबूत करना चाहती है। बाजार में इसकी टक्कर Mahindra XEV 9S जैसी 3-रो इलेक्ट्रिक SUV से होने की उम्मीद है।

मौजूदा Safari जैसा होगा डिजाइन

नई Safari EV का बेसिक डिजाइन मौजूदा Safari से प्रेरित रह सकता है। इसकी बॉडी शेप, साइज और SUV स्टांस में बहुत ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि, इलेक्ट्रिक मॉडल को अलग पहचान देने के लिए फ्रंट और रियर डिजाइन में बदलाव किए जा सकते हैं। SUV में पारंपरिक ग्रिल की जगह क्लोज्ड फ्रंट डिजाइन, नया बंपर और अपडेटेड टेललाइट्स मिलने की संभावना है। इसके अलावा एयरोडायनामिक डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स और EV बैजिंग भी दी जा सकती है।

6 और 7-सीटर विकल्प

Safari EV को ग्राहकों की जरूरत के अनुसार 6-सीटर और 7-सीटर दोनों कॉन्फिगरेशन में पेश किया जा सकता है। 6-सीटर वर्जन में दूसरी रो में कैप्टन सीट्स मिल सकती हैं, जबकि 7-सीटर मॉडल में बेंच सीट का विकल्प दिया जा सकता है। केबिन में प्रीमियम और हाईटेक फीचर्स की भरमार होने की उम्मीद है। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और फ्रंट पैसेंजर के लिए अलग स्क्रीन वाला तीन-स्क्रीन सेटअप मिल सकता है। इसके अलावा वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, 540-डिग्री कैमरा और Dolby Atmos साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। टॉप वेरिएंट में Level-2 ADAS मिलने की संभावना है।

600Km तक हो सकती है रेंज

Safari EV को Tata Motors के Acti.EV+ प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा सकता है। रिपोर्ट्स में 65kWh और 75kWh बैटरी पैक के विकल्प की बात कही जा रही है। वहीं, ज्यादा रेंज वाले वेरिएंट में 80kWh बैटरी पैक मिलने की संभावना है। बड़ी बैटरी के साथ Safari EV की रेंज करीब 600 किलोमीटर तक हो सकती है। हालांकि, वास्तविक रेंज आधिकारिक टेस्टिंग और ड्राइविंग परिस्थितियों पर निर्भर करेगी। अगर Tata Motors इसे आकर्षक कीमत और लंबी रेंज के साथ लॉन्च करती है, तो Safari EV भारतीय 3-रो इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में कंपनी के लिए एक अहम मॉडल साबित हो सकती है।

ये भी पढ़ें- भारत में लॉन्च हुआ AI वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत और फीचर्स जान हो जाएंगे हैरान!

Written By Toshi Shah  

टीएनपी न्यूज़ की टीम देश-दुनिया की हर बड़ी ख़बर आप तक तेज़ी और सटीकता के साथ पहुँचाती है।

शॉर्ट वीडियो

सभी वीडियो