देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Bajaj Auto ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय Pulsar सीरीज की दो बाइक्स के अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 को नए फीचर्स और तकनीकी बदलावों के साथ पेश किया है। आइए जानते हैं इन दोनों मोटरसाइकिल में क्या नया दिया गया है और इनकी कीमत कितनी रखी गई है।

नई Pulsar में क्या बदला

नई Pulsar 125 और Pulsar 150 के डिजाइन में कंपनी ने कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। हालांकि, इन्हें पहले से ज्यादा आधुनिक बनाने के लिए कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। दोनों बाइक में अब 5 इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसके अलावा टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और स्क्रीन मिररिंग जैसे स्मार्ट फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।

Pulsar 150 के नए फीचर्स

नई Bajaj Pulsar 150 में कंपनी ने कई अपडेट किए हैं। इसमें ऑयल कूल्ड तकनीक, नए ग्राफिक्स, LED लाइटिंग, मोनोशॉक सस्पेंशन, अपडेटेड एग्जॉस्ट सिस्टम और डायमंड टाइप फ्रेम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Pulsar 125 में मिले ये अपडेट

Bajaj Pulsar 125 में भी कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। इसमें स्पोर्ट्स, रोड और रेन जैसे राइडिंग मोड्स दिए गए हैं। इसके अलावा Type-C चार्जिंग पोर्ट, फ्रंट डिस्क ब्रेक, रियर ड्रम ब्रेक और स्प्लिट सीट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

जानिए इंजन और परफॉर्मेंस के बारे में 

Bajaj Pulsar 125 में पहले की तरह 124.38cc का इंजन दिया गया है। यह इंजन 11.6 bhp की पावर और 11.4 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक में 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। वहीं, Pulsar 150 में 149.5cc का इंजन दिया गया है, जो 13.8 bhp की पावर और 14.1 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें भी 5-स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है। नई Pulsar की कीमत कंपनी ने Bajaj Pulsar 125 के अपडेटेड मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 92,900 रुपये रखी है। वहीं, नई Bajaj Pulsar 150 को 1.15 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। नए फीचर्स और बेहतर टेक्नोलॉजी के साथ Bajaj ने Pulsar सीरीज को युवाओं और रोजाना इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए और आकर्षक बनाने की कोशिश की है।