Tamilnadu News: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय जहां अपने राज्य की जनता के लिए नई योजनाओं को लेकर आए। तो वहीं अपने सभी विधायकों को सरकारी गाड़ी देने का ऐलान कर दिया। सीएम ने विधानसभा में अपने विधायकों को सरकारी गाड़ी देने की घोषणा की। इस घोषणा के अंतर्गत सभी विधायकों को एक-एक सरकारी वाहन की सुविधा मिलेगी। सीएम जोसेफ विजय ने विधायकों को गाड़ी देने पर कहा कि यह इस सुविधा के बाद विधायक बगैर किसी रुकावट के जनसेवा और क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियां निभा सकें।

वाहन भत्ता भी दिया जाएगा

इस घोषणा के अंतर्गत सभी विधायक को चालक के वेतन और वाहन संबंधी खर्चों के लिए प्रति माह 75,000 रुपये का वाहन भत्ता भी दिया जाएगा। इतना ही नहीं प्रत्येक विधायक को सहायक नियुक्ति के लिए भी प्रति माह 25,000 रुपये उपलब्ध कराया जाएगा। विधायकों को सरकारी वाहन मिलने की सुविधा के बाद सार्वजनिक सेवा और अपने निर्वाचन क्षेत्र में बदलाव के साथ-साथ कर्तव्यों को कुशलतापूर्वक निर्वहन करने में बड़ा योगदान देगा।

आवश्यक संसाधनों के बगैर विधायक अपना प्रभावी काम सही से नहीं कर पा रहे

यह घोषणा उस समय हुई जब विधायक जोथीमणि ने विधायकों के लिए रसद संबंधी मदद के मुद्दे को विधानसभा में उठाया और कहा कि आवश्यक संसाधनों के बगैर विधायक अपना प्रभावी काम सही से नहीं कर पा रहे। इसी सब के बीच मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य बीमा के तहत साला कवरेज 5 लाख से बढ़ाकर 25 लाख कर दिया है।

मेडिकल कॉलेजों में छात्रों की प्रवेश क्षमता को बढ़ाने पर जोर दिया

तमिलनाडु सरकार ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों में छात्रों की प्रवेश क्षमता को बढ़ाने पर जोर दिया। सीएम ने चिकित्सा और नर्सिंग शिक्षा को मजबूत करने के लिए 351 करोड़ रुपये आवंचित करने का ऐलान किया है। इस पहल के बाद कुल 6,098 अतिरिक्त सीटें तय की जाएंगी। इसके अंतर्गत 660 बीएससी नर्सिंग सीटें, नर्सिंग कॉलेजों और स्कूलों में 1,925 अतिरिक्त सीटें, पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में भी 2,778 सीटें और मेडिकल पाठ्यक्रमों में 735 अतिरिक्त सीटें शामिल की जाएंगी। इस विस्तार योजना के अंतर्गत सरकार 7 नए सरकारी नर्सिंग कॉलेज भी स्थापित किए जाएंगे।

सालाना इलाज सीमा को 5 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये किया

सरकार ने पेरंबालूर में तकरीबन 300 करोड़ रुपये की लागत से 400 बिस्तरों वाले एक बहु-विशेषज्ञ अस्पताल स्थापित कराने की योजना का ऐलान किया है। यह सुविधा उन्नत चिकित्सा उपचार और स्वास्थय सेवाएं प्रदाने करेगी, जिससे जिले में विशेष देखभाल तक पहुंच का विस्तार होगा। सरकार ने मुख्यमंत्री व्यापक स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत सालाना इलाज सीमा को 5 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दिया है। जिसके बाद चेन्नई, तिरुनेलवेली, थूथुकुडी, चेंगलपट्टू, तिरुवरुर, करुर और कन्याकुमारी के सरकारी अस्पतालों में ट्रांसजेंडर लोगों के लिए चिकित्सा और शल्य चिकित्सा जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। नियम 110 के तहत की गई सभी घोषणाओं में विधायकों के लिए समर्थन, चिकित्सा और नर्सिंग शिक्षा का विस्तार, स्वास्थ्य सेवा अवसंरचना और तमिलनाडु भर में बीमा-वित्त पोषित उपचर और विशेष स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने में वृद्धि की जाएगी।

यह भी पढ़ें: IPS की मां की मौत पर सवाल! अपने ही अफसर को इंसाफ दिलाने में Ambedkarnagar Police नाकाम?


Written By: MADHVI TANWAR