West Bengal Election 2026:  पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है। सभी वोटर बढ़-चढ़कर बंगाल में बदलाव के लिए वोट डाल रहे है। इसकी झलक हाई प्रोफाइल भवानीपुर सीट पर दिखाई दी। आपको बता दें, भवानीपुर में ममता बनर्जी पोलिंग बूथों पर खुद एक्टिव हैं। वो पोलिंग बूथ के पास कुर्सी डालकर बैठी हैं।

'ममता कम से कम 30 हजार वोट से हारेंगी'

सीएम ममता बनर्जी जिस बूथ पर मौजूद हैं। वहां कुछ देर पहले सुवेंदु अधिकारी भी पहुंच गए। उन्होंने ममता पर सवाल उठाते हुए कहा कि इतने ज्यादा समर्थकों के साथ सीएम ममता बूथ के पास क्यों हैं। इसका मतलब ममता बनर्जी को अपनी हार दिख रही है।

सुवेंदु ने दावा किया कि ममता बनर्जी कम से कम 30 हजार वोट से इस बार चुनाव में हारने वाली हैं। वहीं दूसरी तरफ ममता बनर्जी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि बाहर से कई ऐसे पर्यवेक्षक आए हैं जो भाजपा के निर्देशों के अनुसार काम कर रहे हैं।

'हिंदू मतदाताओं को डराने के लिए ममता बूथ पर बैठीं है'

भवानीपुर और नंदीग्राम से विपक्ष के नेता और भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने आगे कहा, यहां धारा 163 लागू है। फिर भी ममता बनर्जी कई लोगों के साथ क्यों घूम रही हैं? मुझे दिख रहा है कि मतदान अच्छे से हो रहा है, जनता जाग उठी है, वह जा रही हैं। उन्हें वार्ड 77 जाने के लिए कहिए।

क्योंकि वह हिंदू मतदाताओं को डराने के लिए यहां आ रही हैं। ममता हारेंगी, भाजपा जीतेगी। मैं 7 वार्डों में आगे हूं, उन्हें 77वें वार्ड में कुछ नहीं मिलेगा।

घर से बाहर निकलिए और वोट कीजिए: सुवेंदु

भाजपा के उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी 2 सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। भवानीपुर और नंदीग्राम से। सुवेंदु ने कहा, आज अच्छा मतदान हो रहा है, और अधिक मतदान होना चाहिए। साथ ही उन्होंने मतदाताओं से अपील की और कहा, हल्की बारिश हो रही है, मौसम सुहावना है। घर से बाहर निकलिए और लोकतंत्र के लिए वोट कीजिए।

 Written By: Geeta Sharma