MaharashtraNews: महाराष्ट्र के नांदेड़ में तख्त श्री हजूर साहिब ''माता साहिब कौर गुरूद्वारा'' में दर्शन कर बार निकल रहे शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर एक निहंग ने धारदार हथियार ''कृपाण'' से हमला कर दिया। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल सुखबीर सिंह बादल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल उनकी स्थिति अब स्थिर है। गुरुद्वारा प्रशासन के मुताबिक, बादल की सर्जरी सफलतापूर्वक हो गई है और उनकी तबीयत ठीक है। डॉक्टरों के अनुसार उन्हें संभवतः शुक्रवार यानी आज अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। इस पूरे मामले में पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। एक सुरक्षाकर्मी भी हाथ में चोट लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया।
क्या बोले गुरुद्वारा प्रबंधक
गुरुद्वारा प्रशासक विजय सतबीर सिंह ने बताया कि उन्होंने अस्पताल जाकर सुखबीर सिंह बादल से मुलाकात की है। इससे पहले उन्होंने डॉक्टर पालीवाल से फोन पर चर्चा कर बादल को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। प्रशासक ने हमले को बेहद दुखद, दुर्भाग्यपूर्ण और चौंकाने वाली घटना बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि सुखबीर सिंह बादल नांदेड में अखंड पाठ साहिब के अवसर पर निजी दौरे पर आए थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस परिसर में हमला हुआ, वह निहंग सिखों के नियंत्रण में है और सचखंड गुरुद्वारा प्रशासन के सीधे अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। उन्होंने घटना की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। गुरुद्वारा प्रशासक के मुताबिक, गुरुद्वारों में आने वाले VIP की सुरक्षा के लिए प्रशासन की ओर से व्यवस्था की जाती है और जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद ली जाती है। सुखबीर सिंह बादल को सरकार की ओर से Z+ सुरक्षा प्राप्त है। वहीं, नांदेड के प्रमुख गुरुद्वारों को जोड़ने के लिए उज्जैन की तर्ज पर गुरुद्वारा कॉरिडोर बनाने के साथ गोदावरी नदी विकास का प्रस्ताव सरकार के सामने पेश किया।
एसपी ने दी जानकारी
सुखबीर सिंह बादल गुरुद्वारा में अपने परिवार के साथ अरदास के लिए गए थे। तभी वहां मौजूद 62 वर्षीय जसपाल सिंह ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने मौके पर ही हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। मामले में एसपी डॉ. नीलाभ रोहन ने जानकारी देते हुए बताया कि हमले में सुखबीर सिंह बादल के दाहिने हाथ में चोट आई। उनकी सुरक्षा के लिए तैनात एसपीयू इंस्पेक्टर ने हमलावर को काबू करने का प्रयास किया। जिसमें वह घायल हो गए। एसपी के मुताबिक हमलावर पुणे का रहने वाला है और गुरुद्वारा साहिब में सेवादार का काम करता थाा। एसपी ने यह भी बताया कि जब आरोपी से हमले को लेकर पूछताछ की तो उसने जानकारी देते हुए बताया कि वह पंजाब में नशीली दवाओं की समस्या को लेकर वह काफी ज्यादा गुस्सा था। फिलहाल पुलिस आगे की जांच व पूछताछ करने में जुटी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फोन कर जाना हाल चाल
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले के बाद शिरोमणि अकाली दल से लेकर तमाम राजनीतिक दल के नेताओं ने हमले को लेकर प्रतिक्रिया दी और बादल के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इसके साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुखबीर सिंह बादल की पत्नी हरसिमरत कौर से फोन पर बात कर बादल के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
Written By: MADHVI TANWAR