टॉम हॉलैंड स्टारर मार्वल फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत पकड़ बनाए हुए है। रिलीज के पहले सप्ताह में शानदार प्रदर्शन करने के बाद फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर भी अच्छी कमाई की। हालांकि, दूसरे हफ्ते के वीकडेज में इसकी रफ्तार कुछ धीमी हुई, लेकिन मंगलवार को कलेक्शन में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिली।
13वें दिन कितनी हुई कमाई?
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने पहले सप्ताह में भारत में 334.74 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। इसके बाद दूसरे हफ्ते की शुरुआत में फिल्म की कमाई सिंगल डिजिट में पहुंच गई। फिल्म ने रिलीज के 12वें दिन यानी सोमवार को सभी भाषाओं में 7.60 करोड़ रुपये कमाए। रिलीज के बाद यह पहला मौका था जब इसका एक दिन का कलेक्शन 10 करोड़ रुपये से नीचे आया। अब शुरुआती ट्रेड रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 13वें दिन यानी मंगलवार को करीब 8.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। मंगलवार की कमाई के बाद भारत में फिल्म का कुल 13 दिनों का नेट कलेक्शन 431.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
दूसरे मंगलवार इन फिल्मों से आगे निकली फिल्म
दूसरे मंगलवार के कलेक्शन के मामले में ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने कई लोकप्रिय बॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। इसकी 8.50 करोड़ रुपये की अनुमानित कमाई इन फिल्मों के दूसरे मंगलवार के कलेक्शन से ज्यादा रही:
- कबीर सिंह – 8.31 करोड़ रुपये
- संजू – 8.00 करोड़ रुपये
- टाइगर जिंदा है – 7.83 करोड़ रुपये
- तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर – 7.67 करोड़ रुपये
- पठान – 7.50 करोड़ रुपये
- केजीएफ: चैप्टर 2 – 7.48 करोड़ रुपये
- चेन्नई एक्सप्रेस – 7.06 करोड़ रुपये
- दबंग 2 – 7.00 करोड़ रुपये
- धूम 3 – 6.96 करोड़ रुपये
- टाइगर 3 – 6.60 करोड़ रुपये
इस तरह मंगलवार की कमाई ने फिल्म को एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर मजबूत स्थिति में ला दिया है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कितनी बड़ी कमाई तक पहुंच पाती है।
Written By Toshi Shah