पश्चिम बंगाल समेत देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की वोटों की गिनती जारी है। जिन राज्यों में चुनाव के नतीजे घोषित होंगे, उनमें पश्चिम बंगाल के अलावा तमिलनाडु, केरल, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी शामिल हैं।

जानिए किन राज्यों कितने सीटों पर हुई वोटिंग

पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 294 सीटें हैं, जिनमें से 293 पर ही वोटों की गिनती हो रही है। यहां दो चरणों में मतदान हुआ था। वहीं, असम की सभी 126 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। बात की जाए तमिलनाडु की तो यहां 234 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 23 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। यहां वोटिंग का पिछला रिकॉर्ड तोड़ते हुए जनता ने 85 फीसदी से ज्यादा वोटिंग की है। जबकि केरलम में 140 विधानसभा सीटों के लिए 9 अप्रैल को ही वोट डाले गए थे। इस बार यहां 78.27 फीसदी वोटिंग हुई है। वहीं, केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सभी 30 सीटों पर एक ही चरण में 9 अप्रैल को मतदान कराया गया था।

केरलम में इन 5 में से कांग्रेस किसे बनाएगी सीएम

केरलम विधानसभा चुनाव में जारी वोटो की गिनती के शुरुआती रुझानों में यूडीएफ को बढ़त मिलती दिख रही है, जिससे 10 साल बाद कांग्रेस की सत्ता में वापसी के संकेत हैं। कांग्रेस और IUML आगे चल रहे हैं, जबकि एलडीएफ पीछे नजर आ रहा है। इसी बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चा तेज हो गई है, जिसमें वीडी सतीशन, सनी जोसेफ, रमेश चेन्निथला, केसी वेणुगोपाल और शशि थरूर जैसे नेताओं के नाम सामने हैं। थरूर ने साफ किया कि सीएम का फैसला पार्टी आलाकमान तय करेगा और सभी विकल्प खुले हैं।

तमिलनाडु की राजनीति में सिनेमा का जबरदस्त तड़का

तमिलनाडु की राजनीति में इस बार सिनेमा का जबरदस्त तड़का देखने को मिल रहा है। 2026 विधानसभा चुनाव में कई बड़े फिल्मी सितारे मैदान में उतर चुके हैं। सुपरस्टार विजय थलपति से लेकर खुशबू सुंदर, गौतमी, आर. सरतकुमार और उदयनिधि स्टालिन जैसे कई चर्चित चेहरे इस चुनाव को और दिलचस्प बना रहे हैं। फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाले ये सितारे राजनीति के मंच पर जनता का समर्थन पाने के लिए जोर-शोर से प्रचार करते दिखे।

पुडुचेरी में ये चेहरा सबसे आगे

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल में सत्तारूढ़ गठबंधन को बढ़त मिलती दिख रही है। सर्वे के मुताबिक N. Rangasamy सबसे पसंदीदा मुख्यमंत्री चेहरा बने हुए हैं, जबकि विपक्षी गठबंधन पीछे नजर आ रहा है। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सभी 30 सीटों पर एक ही चरण में 9 अप्रैल को मतदान कराया गया था।

Written By Toshi Shah