Philippines School Shooting 2026: दक्षिणी फिलीपींस में एक यूनिवर्सिटी में गोलीबारी होने की खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक मंगलवार, 18 अगस्त को दक्षिणी फिलीपींस के एटेनिओ डी ज़ाम्बोआंगा यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी की घटना में 4 लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल बताए जा रहे है। खबर के मुताबिक, मरने वालों में दो सिक्योरिटी गार्ड और 2 हाई स्कूल के छात्र शामिल थे, जिनमें संदिग्ध शूटर भी था, इनकी पहचान उजागर नहीं की गई है।
शूटर की पहचान छात्र रूप में हुई
शूटर की पहचान हाई स्कूल के चौथे साल के एक छात्र के तौर पर हुई है, जिसके पिता ज़ाम्बोआंगा सिटी कस्टम्स ऑफिस में काम करते थे। उसके पास ग्लॉक 9-मिलीमीटर असॉल्ट राइफल (M16) थी। मनीला टाइम्स के अनुसार, शिक्षा विभाग ने कहा कि वह इस गोलीबारी की घटना को लेकर बहुत चिंतित है और इस मुश्किल समय में एटेनिओ डी ज़ाम्बोआंगा समुदाय के साथ खड़ा है।
प्रभावित छात्रों, परिवारों, स्कूल के कर्मचारियों को मिलेगा मदद: विभाग
विभाग ने कहा कि वह प्रभावित छात्रों, परिवारों, स्कूल के कर्मचारियों और संबंधित अधिकारियों को हर संभव मदद और सहायता देने के लिए तैयार है। विभाग ने कहा, हम प्रभावित लोगों को मनोवैज्ञानिक प्राथमिक चिकित्सा और मनोसामाजिक सहायता देने के लिए मानसिक स्वास्थ्य सहयोगियों के साथ भी तालमेल बिठा रहे हैं।
विभाग ने की लोगों से गलत जानकारी न फैलाने की अपील
जानकारी के अनुसार, विभाग ने लोगों से अपील की कि वे बिना पुष्टि की गई जानकारी न फैलाएं और घटना से जुड़ी संवेदनशील तस्वीरें, वीडियो या जानकारी साझा न करें, खासकर इसलिए क्योंकि इसमें नाबालिग शामिल थे। इस बीच, एटेनिओ डी ज़ाम्बोआंगा यूनिवर्सिटी ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि उसके ग्रेड स्कूल के छात्र अपने क्लास मॉडरेटर के साथ सुरक्षित हैं और सभी की जानकारी मिल गई है। स्कूल ने सीनियर हाई स्कूल की कक्षाएं स्थगित कर दीं, जबकि जूनियर हाई स्कूल विभाग में स्थिति नियंत्रण में थी।
ये भी पढ़ें: MLA कुलदीप कुमार को पुलिस ने किया 'अगवा'? AAP का बड़ा आरोप
जांच में जुटी पुलिस
फ़िलिपीन नेशनल पुलिस (PNP) ने अपनी शुरुआती रिपोर्ट में कहा कि वे 9वीं कक्षा के उस शूटर के बैकग्राउंड की जांच कर रहे हैं और यह भी पता लगा रहे हैं कि वह कैंपस के अंदर पिस्तौल और राइफ़ल कैसे ले आया। PNP प्रमुख जनरल जोस मेलेंसियो नार्टाटेज़ जूनियर ने पुलिस को निर्देश दिया कि वे स्कूल प्रशासन और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर काम करें ताकि छात्रों, शिक्षकों और स्कूल के कर्मचारियों की सुरक्षा और उनकी व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित की जा सके।
Written By: Geeta Sharma